Breaking News

1 मार्च से स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई होगी शुरू

एक मार्च से स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई होगी शुरू
-विभागीय निर्देश के तहत कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन ज़रूरी

 

Edit By _ ajit kumar Singh

दरभंगा देश में कोरोना महामारी की वजह से सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया था, लेकिन अब मामले कम होने के बाद कई राज्य सरकारों ने स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला लिया है। इसी क्रम में ज़िला में एक मार्च से कक्षा एक से लेकर पांच तक के बच्चे को शर्तों के साथ स्कूल आने की अनुमति दे दी गयी है। इस शर्त के तहत कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा, वहीं 50 फीसदी बच्चे ही क्लास रूम में मौजूद रहेंगे। इसे लेकर स्कूलों के प्रबंधन की ओर से तैयारी की जा रही है। संचालकों के अनुसार स्कूलों में कोरोना से बचाव को लेकर ज़रूरी कदम उठाए जाएंगे, ताकि संक्रमण की संभावना को कम किया जा सके।
स्कूलों को पूरी तरह से सैनिटाइज कराने के बाद ही कक्षा संचालित करने का निर्देश-
जिलाधिकारी त्यागराजन ने बताया कि राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार के निर्देशानुसार जिले में विद्यालय में पहली से पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई संचालित की जाएगी | मुख्य सचिव ने निर्देश देते हुए कहा है कि राज्य के सभी स्कूलों में कोरोना दिशा-निर्देश का पालन करते हुए 50 फीसदी बच्चों की उपस्थिति ही अनिवार्य होगी जबकि सभी शिक्षकों को स्कूल आना अनिवार्य होगा। सभी स्कूलों को पूरी तरह से सैनिटाइज कराने के बाद ही कक्षा संचालित करने का निर्देश दिया है।
स्कूल की ओर से ही 2 -2 मास्क उपलब्ध कराया जाएगा-
जिलाधिकारी के मुताबिक सभी बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 6-6 फीट की दूरी पर बैठना अनिवार्य होगा। सभी बच्चों को स्कूल की ओर से ही 2 -2 मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। ये आदेश सभी निजी और सरकारी विद्यालयों के लिए लागू हुआ है।
एक दिन में 50 प्रतिशत बच्चे ही स्कूल आएंगे-
जिलाधिकारी ने बताया कि एक दिन में 50 प्रतिशत बच्चे ही स्कूल आएंगे। अगले दिन शेष 50 प्रतिशत बच्चे स्कूल आएंगे। स्कूल प्रशासन कोरोना से बचाव के गाइडलाइन के अनुसार सभी शर्तों का पालन सुनिश्चित कराएंगे। सरकारी स्कूल के बच्चों को दो-दो मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

बता दें कि मुख्य सचिव ने कहा कि स्कूल खुलने के 15 दिनों बाद आपदा प्रबंधन समूह की बैठक होगी और राज्य भर के स्कूलों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। जिलों से रिपोर्ट ली जाएगी। फिर आगे क्या करना है, इस पर निर्णय लिया जाएगा। इस बीच भी जिलों को सचेत और सतर्क रहने तथा निरंतर निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बाबत सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

कक्षा 1 से 8 के बच्चे बिना परीक्षा के किए जाएंगे प्रमोट
कोरोना महामारी के चलते प्रभावित हुए बच्चे को राज्य सरकार ने बिना परीक्षा के ही प्रमोट करने का फैसला लिया है। इनमें कक्षा एक से कक्षा आठ तक के बच्चे शामिल हैं।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …