मिथिला के लिए गौरवशाली दिन आज– संजय सरावगी अब प्रदेश में प्राथमिक स्तर से शुरू होगी मैथिली की पढ़ाई Edit:- Ajit kumar singh

मिथिला के लिए गौरवशाली दिन आज– संजय सरावगी अब प्रदेश में प्राथमिक स्तर से शुरू होगी मैथिली की पढ़ाई

विधानसभा में शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

नगर विधायक ने मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री व सरकार के प्रति ज्ञापित किया आभार

दरभंगा संपूर्ण मिथिलांचल के लिए गौरव का दिन है। बरसों से दरभंगा व मिथिलांचल की चिर प्रतिक्षित मांग पूरी होने जा रही है। बुधवार को सदन में शिक्षा मंत्री ने घोषणा की है कि अब बिहार में प्राथमिक कक्षा से मैथिली की पढ़ाई आरंभ होगी। इस घोषणा से दरभंगा व मिथिलांचल में मैथिली प्रेमियों में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया है। गौरतलब है कि विगत 23 फरवरी को नगर विधायक संजय सरावगी समेत अन्य मैथिली प्रेमी विधायकों की ओर से विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत मिथिलाक्षर लिपि  के संरक्षण व संवर्धन को लेकर सरकार से मांग की गई थी। उसी दिन श्री सरावगी के प्रश्न का उत्तर देते हुए शिक्षा मंत्री ने तकरीबन 20 मिनट तक अपनी भावनाओं से सदन को अवगत कराया था।  तत्कालीन समय में ही विधान परिषद में मुख्यमंत्री की ओर से भी मैथिली व मिथिलाकर लिपि  के संबंध में सकारात्मक बयान दिया गया था। उसी दिन से मैथिली प्रेमियों को मैथिली की पढ़ाई को लेकर आस जग गई थी ।नगर विधायक की पहल पर बुधवार को शिक्षा मंत्री की ओर से विधानसभा में प्राथमिक कक्षा से मैथिली की पढ़ाई की घोषणा के उपरांत मैथिली प्रेमियों की ओर से शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति मुक्त कंठ से आभार व्यक्त किया जा रहा है। वही नगर विधायक के गंभीर प्रयासों की सराहना भी जमकर नगर वासियों की ओर से की जा रही है। श्री सरावगी ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की ओर से मैथिली को  अष्टम अनुसूची में स्थान दिया गया था और अब एनडीए की सरकार ने इसे और मर्यादित करने का काम किया है ।वर्षों से मिथिलांचल वासियों की प्राथमिक कक्षा से मैथिली की पढ़ाई शुरू करने की मांग रही है जो अब पूरी तरह साकार हो चुका है ।मालूम हो कि विगत कई वर्षों से दरभंगा में आयोजित होने वाले मिथिला विभूति पर्व समारोह में नगर विधायक की ओर से बार-बार अपने संबोधन में यह कहा गया था कि प्रारंभिक कक्षा से मैथिली की पढ़ाई को लेकर मैं सदन में अपना प्रयास करने से कभी भी नहीं चूकूंगा। मैं मिथिला की हृदय स्थली से जुड़ा हूं और मैथिली व मिथिलक्षर का सम्मान करना हमारा परम कर्तव्य है और इसके लिए मैं अपना हर संभव प्रयास सदैव जारी रखूंगा

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …