सी.टी. स्कैन के लिए दर हुआ निर्धारण
अधिक राशि वसूल करने वाले पर होगी कार्रवाई
दरभंगा, 09 मई 2021 :- निदेशक प्रमुख (रोग नियंत्रण), स्वास्थ्य सेवाएं, बिहार, पटना द्वारा आदेश निर्गत करते हुए कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 की जाँच HRCT Thorax (High Resolution CT Scan) पद्धति से सी.टी. स्कैन करने हेतु निम्न प्रकार अधिकतम शुल्क निर्धारित किया गया है :-
सिंगल स्लाइस सी.टी मशीन से सी.टी. स्कैन के लिए अधिकतम 2500 रुपये एवं मल्टी स्लाइस सी.टी मशीन से सी.टी. स्कैन के लिए अधिकतम 3,000 रुपये निर्धारित किया गया है।
उपरोक्त शुल्क जी.एस.टी., पी.पी.ई., कीट तथा सेनेटाईजेशन सहित निर्धारित की गई है। निजी जाँच केंद्रों द्वारा उपरोक्त अधिकतम दर के अधीन ही मरीजों से शुल्क लिया जाएगा।
उल्लेखित प्रावधानों का उल्लंघन किए जाने पर The Bihar Epidemic Disease, Covid-19 regulation 2021 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal