आइसा के जिलाव्यापी आवाहन पर जगह-जगह धरना आयोजित।
18 से44 वर्ष के टीकाकरण में ऑनलाइन बाध्यता खत्म करने की उठी मांग।
छात्र- शिक्षक- कर्मचारी के लिए महाविद्यालय व विश्वविद्यालय में हो टीकाकरण की व्यवस्था -आइसा
मिथिला वि.वि. स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी डॉक्टर की बहाली किया जाय – आइसा

दरभंगा ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के जिलाव्यापी आवाहन पर आज जगह-जगह प्रतिवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर DMCH में बने सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल को अविलंब चालू करने, छात्र- शिक्षक-कर्मचारी के लिए विवि व महाविद्यालय में टीकाकरण की गारंटी करने,
18 से 44 वर्ष के टीकाकरण में ऑनलाइन की बाध्यता को खत्म करने, पंचायतों में बन्द परे स्वास्थ्य उप केंद्र को चालू कर टीकाकरण व जांच की व्यवस्था करने,
मिथिला विवि के स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी डॉक्टर की बहाली करने, DMCH में बंद परे वेन्टीलेटर मशीन को अविलंब चालू करने, अनुमंडल अस्पताल को वेन्टीलेटर, ऑक्सीजन, आईसीयू की व्यवस्था करने,
मरीज के साथ-साथ डॉक्टर, नर्स, कर्मचारी की सुरक्षा की गारंटी करने,
कोरोना इलाज में निजी अस्पताल के मनमानी पर रोक लगाने, DMCH में ऑक्सीजन के कारण हुई महिला के मौत के जिम्मेवार अस्पताल अधीक्षक व स्वास्थ्य प्रबंधन पर करवाई करने की मांग की गई।
आइसा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रिंस राज की अद्यक्षता में प्रतिवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मोहम्मद सहाबुद्दीन, चंदन कुमार सहनी, सुनील कुमार चौधरी शामिल थे।
शहर में आइसा नेता चंदन आजाद, संदीप कुमार, सबा रौशनी, माहिरा प्रवीण, मोहम्मद चाँद, मोहम्मद एहसान, मोहम्मद सोहराब, राजू कर्ण, ने अपने-अपने घरों पर प्रतिवाद दिवस मनाए।
हनुमाननगर में शम्स तबरेज, मसरूर, फरहाद, तौकीर, संतोष यादव, साजन पासवान,मनीस पासवान, ललन यादव, बिट्टू यादव, शिबू सहनी शामिल थे।
सदर प्रखंड में आइसा जिला सचिव विशाल कुमार माझी के नेतृत्व में प्रतिवाद दिवस मनाया गया जिसमें प्रखंड सचिव अभिषेक कुमार, अध्यक्ष जयदेव प्रवासी, राम इकबाल माझी, छोटू कुमार, राजू कुमार, जगदेव कुमार, बलराम शर्मा, आशीष शर्मा, चंदन महतो, सोनू महतो, शम्भू शर्मा, अंकित शर्मा, मन्नू कुमार, सोनू शर्मा, राजू महतो शामिल थे।
हायाघाट में प्रखंड सचिव अमरजीत पासवान के नेतृत्व में मनाया गया जिसमें रौशन पासवान, बरकत अली, साजन पासवान,चन्दन कुमार राम, चंदन पासवान, अमित मिश्रा आदि शामिल थे।
बहादुपरपुर प्रखंड में आशीष कुमार, आर्यन कुमार, विशाल कुमार के नेतृत्व में मनाया गया।
इस अवसर पर आइसा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सह जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि भाजपा-जदयू के राज के स्वास्थ्य व्यवस्था खुद आईसीयू का शिकार बन गया है। सरकार कोविड 19 को लेकर तत्पर नही है। आज जांच रिपोर्ट सही से नही आ रहा है। निजी क्लिनिक का मन इतना बढ़ गया है कि मनमाने ढंग से काम कर रहे है। वही केंद्र से लेकर राज्य तक सरकार सिर्फ युवा-युवा बोल रही है। लेकिन टीकाकरण में ऑनलाइन बाध्यता के कारण सबसे ज्यादा युवा की टीकाकरण से वंचित हो रहे है। सरकार का ध्यान इस ओर अग्रसित नही है। साथ ही साथ मिथिला विवि के स्वास्थ्य केंद्र कई वर्ष से डॉक्टर के बिना खाली पड़ा हुआ है लेकिन इस पर किसी की ध्यान नही है। उन्होंने प्रतिवाद के माध्यम से सरकार से मांग किया है कि इस कोरोना काल मे निजी क्लिनिक के मनमानी पर रोक लगाना चाहिए साथ ही साथ 18 से 44 वर्ष के टीकाकरण में ऑनलाइन बाध्यता को खत्म करते हुए सभी को टिका की गारंटी करना चाहिए। साथ ही साथ मिथिला विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी डॉक्टर की बहाली की मांग की है।
वही जिला सचिव विशाल कुमार माझी ने कहा कि आज DMCH के ऑक्सीजन, वेन्टीलेटर के बिना मरीज की मौत हो जा रही है लेकिन वेन्टीलेटर DMCH में पड़ा हुआ है। सरकार या स्थानीय प्रशासन इसको चलाने के प्रति तत्पर नही है। आज जिस तरीके से कोरोना गांवों में प्रवेश कर गया है सरकार को चाहिए कि पंचायतों में बने स्वास्थ्य केंद्र को अभिलम्भ चालू कर वहां कोरोना टिक व जांच की प्रक्रिया को प्रारंभ कर देना चाहिए। जिससे कि कोविड का तीसरा चरण को गांवों में फैलने से रोका जाए।
वही आइसा नेताओ में सरकार से साफ तौर पर मांग किया कि DMCH में ऑक्सीजन के आभाव में मृत हुई महिला के जिम्मेवार अस्पताल अधीक्षक व स्वास्थ्य प्रबंधक पर करवाई किया जाय। नही तो आने वाले समय मे आइसा इस मुद्दे पर आंदोलन तेज करेगी।
प्रतिवाद के माध्यम से जिला पदाधिकारी को एक मांग पत्र भी समर्पित की गई।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal