Breaking News

केवटी प्रखंड के बाजितपुर चरमराई हुई है बिहार की स्वास्थ्य सेवा उप स्वास्थ्य केंद्र खंडहर में तब्दील

चरमराई हुई है बिहार की स्वास्थ्य सेवा स्वास्थ्य उप केंद्र खंडहर में तब्दील

 

बिहार में कोरोना तेजी के साथ अपना पैर पसार रहा था ही अचानक कोरोना के साथ-साथ काली फुफुदी ब्लैक फंगस नाम की बीमारी को अब बिहार में महामारी घोषित हो चुकी है ऐसे अवस्था में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई साबित हो रही है बिहार के अत्यधिक उप स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र या तो खंडहर में तब्दील हो चुका है या भवन तैयार है परन्तु ना वहां डॉक्टर ना नर्स ड्यूटी में लाखों की लागत से बने अनेक स्वास्थ्य केंद्रों का हाल कुछ ऐसा ही है इसी क्रम में केवटी प्रखंड अंतर्गत बाजीतपुर बना स्वास्थ्य उप केंद्र शायद किसी और उद्धारक का बाट जोह रहा है वहां के स्वास्थ्य केंद्र की बात करें तो भवन बनकर तैयार है परंतु भवन बनने के बाद वहां की सुध लेने के लिए भी कोई नहीं पहुंचा पिछले वर्ष भी वहां कुछ ग्रामीणों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था पर कुछ का कुछ विशेष प्रभाव नहीं पड़ा आज हमारी टीम ने जब वहां जाकर जायजा लिया तो वहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 10 सालों से यह भवन तैयार है परंतु यहां कोई देखने के लिए नहीं आता है या क्या स्थानीय जनप्रतिनिधि इस विषय पर ध्यान देना भी उचित नहीं समझते हैं हमें इलाज कराने के लिए दरभंगा डीएमसीएच ही जाना पड़ता है अगर यह अस्पताल शुरू हो जाए तो हमें इलाज कराने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी कुछ इस तरह की स्थिति बिहार के अत्यधिक स्वास्थ्य केंद्र का बना हुआ है

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …