Breaking News

ग्रामीण डाक सेवक कर्मियों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु पर 10 लाख मुआवजे की मांग-

ग्रामीण डाक सेवक कर्मियों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु पर 10 लाख मुआवजे की मांग- एस एस महादेवाय अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, दिल्ली के राष्ट्रीय महामंत्री श्री एस एस महादेवाय ने श्री रवि शंकर प्रसाद माननीय केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भारत सरकार, नई दिल्ली को दिनांक 18-05-2021 को पत्र लिखकर कोविड -19 के वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के अवधि में पोस्टल फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में कार्य करने वाले डाक सेवकों को कोरोना संक्रमित से मृत्यु हो जाने के पश्चात उनके आश्रितों को 10 लाख मुआवजा लागू करने के लिए आग्रह किया गया है। जो कि इस विषम परिस्थितियों में भी डाक विभाग से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ कोरोना काल लॉक डाउन अवधि में भी ग्रामीण डाक सेवकों ने गांव से लेकर शहर तक लोगो को सेवा भावना से ऊपर उठकर कार्य करते आ रहे हैं। साथ ही राष्ट्रीय महामंत्री श्री एस एस महादेवाय ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि कई बार पत्राचार करने के बाद भी ग्रामीण डाक सेवकों को 10 लाख रुपया मुआवजा लागू नहीं किया गया है। जबकि डाक निदेशालय, नई दिल्ली कार्यालय पत्रांक – 100-04/2020 पेन दिनांक – 17-04-2020 को विभागीय कर्मचरियों को कोरोना संक्रमित से मृत्यु हो जाने के पश्चात उनके आश्रितों को 10 लाख रुपया मुआवजा देने के लिए आदेश जारी किया गया है वहीं डाक विभाग में कार्यरत 2 लाख 60 हजार ग्रामीण डाक सेवकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। यह जानकारी राज किशोर सहनी प्रमंडलीय मंत्री सह प्रदेश संगठन मंत्री अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा बिहार ने दिया।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …