कोरोना महामारी के कारण बाल शोषण की बढी है संभावना, सामूहिक प्रयास से लग सकता है लगाम

दुर्भाग्य से कोरोना ने कई बच्चों के माता पिता को उनसे छीन लिया है, ऐसे ज़रूरतमंद बच्चों की रिहाइश, भोजन, स्वास्थ्य और शिक्षा आदि का प्रबन्ध करने के लिए विनम्रतापूर्वक तत्पर हैं बचपन बचाओ आंदोलन


कोरोना महामारी के कारण बाल शोषण की बढी है संभावना, सामूहिक प्रयास से लग सकता है लगाम

अगर कोई बच्चा संकट में है तो संगठन के हेल्प लाइन नम्बर 1800-102-7222 पर जानकारी दें

बिहार :- कोरोना महामारी के कारण जो सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियां उत्पन्न हुई है ऐसी स्थिति में दुर्भाग्य से करोना ने कई बच्चों के माता-पिता को उनसे छीन लिया है ऐसे जरूरतमंद बच्चों की रिहाइश, भोजन स्वास्थ्य और शिक्षा आदि की मदत के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित श्री कैलाश सत्यार्थी जी की संगठन बचपन बचाओ आंदोलन विनम्रता पूर्वक तत्पर है । आर्थिक संकट के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह जैसी कुप्रथा बढ़ने की साथ ही लॉकडाउन खुलने पर बच्चों को तस्करी कर महानगरों में बड़े-बड़े ढाबा , होटलों , गैरेज में बाल मजदूरी कराने के लिए ले जाने की संभावना है , बाल शोषण को रोकने के लिए लोगों की जागरूकता से ही अंकुश लगाया जा सकता है, बचपन बचाओ आंदोलन ने लोगो से अपील की है की अगर कोई बच्चा संकट में दिखे तो तुरंत संगठन के हेल्पलाइन नंबर 18001027222 पर जानकारी दे ताकि समय रहते बच्चों की मदत की जा सके और बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का शोषण ना हो।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …