सी एम कॉलेज की एनएसएस व एनसीसी तथा भारत विकास परिषद् की भारती-मंडन शाखा,दरभंगा द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित
एक सौ से अधिक प्रतिभागियों को योगाचार्य आर बी ठाकुर तथा डा रौशन उपाध्याय ने कराया योगाभ्यास

सी एम कॉलेज,दरभंगा में होगा ‘योग अध्ययन एवं यौगिक साइंस केन्द्र’ की स्थापना- प्रो विश्वनाथ
योग बेहतरीन जीवन जीने की कला तथा मानव को सदा स्वस्थ रखने का विज्ञान- डा चौरसिया
हमारी प्राचीन परंपरा योग से होता है हमारा जीवन स्वस्थ और दीर्घ- डा विनोद
नियमित योगाभ्यास हमें आत्मनिर्भर व आत्मविश्वासी बनाता है,जिससे हमारा जीवन संयमित तथा कार्यकुशल बन जाता है। यह हमारे तन, मन तथा आत्मा को पवित्र करता है। उक्त बातें सी एम कॉलेज,दरभंगा के प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने महाविद्यालय की एनएसएस व एनसीसी इकाई तथा भारत विकास परिषद् की भारती-मंडन शाखा,दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में “विश्व योग दिवस” के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय “योगाभ्यास एवं योग की महत्ता” विषयक ऑनलाइन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा ने कहा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही महाविद्यालय में “योग अध्ययन एवं यौगिक साइंस केंद्र” की स्थापना की जाएगी।
मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष डा आर एन चौरसिया ने कहा कि योग बेहतरीन जीवन जीने की कला तथा सदा स्वस्थ रहने का विज्ञान है, जिसके माध्यम से सरलता पूर्वक मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। समाज की अधिकांश समस्याओं का निदान योग के माध्यम से संभव है। यह मानव के लोभ,मोह, क्रोध,भय,ईर्ष्या व द्वेष आदि नकारात्मक भावनाओं को नष्टकर सामाजिक सद्भाव उत्पन्न करता है। विशिष्ट वक्ता के रूप में विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डा विनोद बैठा ने कहा कि योग हमारी प्राचीन परंपरा है जो हमारे जीवन को स्वस्थ एवं दीर्घ बनाता है। यह तन व मन तथा जीव व प्रकृति में सामंजस्य स्थापित करता है, जिससे हमारे परिवार, समाज एवं राष्ट्र का कल्याण होता है।
भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष अनिल कुमार ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि योग हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर रोग को दूर भगाता है। इसके अभ्यास से हमारी अधिकांश शुप्त शक्तियां जागृत हो जाती हैं और नकारात्मक भाव भी दूर हो जाता है। योग हमें आपसी सहयोग तथा मानवता का भाव सिखाता है।
कार्यक्रम में एक सौ से अधिक छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को योगाचार्य आर बी ठाकुर तथा डा रौशन उपाध्याय ने विभिन्न आसनों तथा प्राणायामों के माध्यम से योगाभ्यास कराया। आर बी ठाकुर ने आंखों की रोशनी वृद्धि,जोड़ों के दर्द,ध्यान एकत्रीकरण,रक्त संचार,श्वास नियंत्रण सहित हाई बीपी, डायबिटीज, हृदय रोग तथा साइटिका आदि हेतु लाभदायक योगों व प्राणायामों का,जबकि डा रौशन उपाध्याय ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया।
कार्यक्रम में पटना वीमेंस कॉलेज से डा कीर्ति चौधरी, प्राध्यापक ललित शर्मा,डा विकास सिंह,डा भारती झा,डा शंभू मंडल,एमआरएम कॉलेज से डा शिखर वासनी,पार्षद दिलीप महासेठ,पार्षद राजकुमार गणेशन,योगाचार्य विकास कुमार गिरी,उल्लास भारती,स्वीटी कुमारी,प्रदीप महतो,राखी कुमारी, श्रीकांत,अमन, आमोद, सुदर्शन, विजय, चांदनी, निसार, प्रिंस, दयाशंकर, श्रेया, सरोज, बाल कृष्ण,राकेश, अमन,आकांक्षा, प्रियंका, मनीष,नीतीश, आशीष, गिरधारी, काजल, केशव, प्राची, सहित 116 व्यक्तियों ने भाग लिया।
हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो अखिलेश कुमार राठौर के संचालन में आयोजित समापन समारोह में अतिथि स्वागत एनएसएस पदाधिकारी प्रो रितिका मौर्या ने किया,जबकि धन्यवाद ज्ञापन एनसीसी पदाधिकारी डा शैलेंद्र श्रीवास्तव ने किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal