लेबर रूम व ओटी के जीएनएम को ब्लड ट्रांसफ्यूजन का दिया गया प्रशिक्षण
प्रशिक्षण केयर इंडिया तथा स्वास्थ्य विभाग के ब्लड बैंक इंचार्ज ने दिया प्रशिक्षण

मधुबनी जिले के सदर अस्पताल में लेबर रूम व ओटी के जीएनएम को ब्लड ट्रांसफ्यूजन से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण केयर इंडिया तथा स्वास्थ्य विभाग के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ विनोद कुमार झा के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में उन्हें मरीजों को रक्त चढ़ाते समय व बाद में होने वाले रिएक्शनों की जानकारी दी गयी। इसके साथ चिकित्सक ने समस्याओं के कारणों व उनसे बचने के सभी सुरक्षा उपाय भी बताए। ब्लड चढ़ाने से पूर्व किन बातों को ध्यान में रखना होता है तथा चढ़ाने के बाद क्या सावधानी बरतनी पड़ती है को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।
एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिला तथा अन्य रोग से ग्रसित लोगों को चढ़ाया जाता है ब्लड:
ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ विनोद झा ने बताया कि ब्लड बैंक का अस्पताल में अहम रोल होता है। क्योंकि गलत रक्त चढ़ने से किसी व्यक्ति का जीवन बर्बाद हो सकता है। उन्होंने बताया कि एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिला या अन्य किसी आपरेशन के समय मरीज को रक्त की जरूरत पड़ती है। उस समय रिएक्शन से बचाना अत्यंत आवश्यक होता है। इसके लिए सभी को रक्त का क्रास मैच करना चाहिए। इसके अलावा रक्त शुद्धिकरण द्वारा बैक्टीरियल व एलर्जिक रिएक्शन से भी बचा जा सकता है। डॉ. झा ने बताया कि रक्तदान करवाने से पहले रक्तदाता से कई बीमारियों के बारे में पूछना होता है। इसमें मुख्य रूप से हृदय, फेफड़े, किडनी, डायबिटिज, ट्यूबरक्लोसिस, एलर्जिक, मलेरिया, हैपेटाइटिस बी व सी तथा एचआईवी एवं एड्स बीमारी शामिल हैं । उन्होंने कहा कि यदि ये बीमारी किसी व्यक्ति को होती है और वह रक्तदान करता है तो वह व्यर्थ है। उन्होंने बताया कि 18 से 65 वर्ष की आयु के सभी स्वस्थ्य लोग रक्तदान कर सकते हैं ।
ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत क्यों पड़ती है:
सर्जरी, बच्चे के जन्म देते समय गर्भवती महिला, किसी दुर्घटना के बाद बहुत अधिक मात्रा में खून बह जाने के कारण, एनीमिया (लाल रक्त कोशिकाओं की कमी) से पीड़ित व्यक्ति जिस के इलाज अकेले आयरन या अन्य विटामिन से नहीं किया जा सकता, शरीर में पर्याप्त स्वस्थ नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण नहीं कर सकता| ऐसा बोन मेरो (अस्थि मज्जा) की समस्या या कीमोथेरेपी के कारण ब्लड ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता होती है।
इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर रहें :
– मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
– अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
– विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
– साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
– बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal