Breaking News

दरभंगा विवि परिसर में हो रहे निर्माण कार्य मे व्याप्त भ्रष्टाचार है उस पर अविलंब रोक लगे- संदीप

 

विवि परिसर में हो रहे निर्माण कार्य मे व्याप्त भ्रष्टाचार है उस पर अविलंब रोक लगे- संदीप

कम्प्यूटर सेक्शन लगातार छात्रों को प्रताड़ित कर रहे है उसका मान्यता रद्द किया जाय- प्रिंस

पीजी 1st व 3rd के छात्रों को फॉर्म भरने का एक और मौका दे विवि प्रशासन- आइसा

28 सूत्री मांगों के समर्थन में विवि में जोरदार प्रदर्शन।

दरभंगा  विवि में व्यापक शैक्षणिक व प्रशानिक अराजकता को दूर करने, विवि परिसर में हो रहे निर्माण कार्य मे व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, कोरोना महामारी के दौरान विवि बंद था, सभी शैक्षणिक कार्य लगभग बन्द थे इसलिए सभी छात्रों का फीस माफ किया जाय, छात्राओं से फीस लेने पर रोक लगाते हुए लिए गए फीस को वापस किया जाय, संबंध महाविद्यालय के छात्रों को कन्या उत्थान योजना का लाभ दिया जाय, विवि में नामांकित छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया जाय, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में नए छात्र का नामांकन लिया जाय, तथा फर्जी कुलसचिव की बहाली को रद्द किया जाय, विवि पदाधिकारी का कार्यशाला बुलाकर उन्हें सक्षम बनाया जाय, स्नातकोत्तर विभागों में खुली प्रतियोगिता से प्रोफेसर की बहाली किया जाय, पटना विवि के तर्ज पर मिथिला में भी गेस्ट टीचर नवीनीकरण किया जाय, OMR शीट से परीक्षा प्रणाली पर रोक लगाई जाए, सीएम लॉ कॉलेज में नियम के बिरुद्ध बनाये गए प्रभारी प्रधानाचार्य को हटाया जय, और कॉलेज के ही सीनियर प्रोफेसर को प्रधानाचार्य बनाया जाय, सीएम लॉ कॉलेज की सहायक प्रोफेसर जो विवि में अधिकारी भी है लंबे समय से विवि नही आ रही हैं और पिछले लौकडौन से छात्रों का क्लास भी नही ले रही है इन पर कारवाई करने, छात्र संघ के मद में ली जा रही राशि का सही इस्तेमाल नही हो रहा है इस पर रोक लगाई जाए, पीजी 1st व 3rd के परीक्षा फॉर्म भरने का एक और डेट प्रकाशित करने, 1 में प्रमोट छात्रों को 3rd में फॉर्म भरने की अनुमति देने, कम्प्यूटर सेक्शन की मनमानी लगातार चरम पर है छात्र-छात्राओं को प्रताड़ित किया जा रहा है उसके मान्यता को रद्द करने सहित 28 सूत्री मांगों के समर्थन में विवि में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन नागार्जुन मूर्ति से जुलूस की शक्ल में विवि मुख्यालय पहुचा जहा आक्रोशित छात्रों में पुलिस को देख जोरदार नारेबाजी करने लगे।

इस अवसर पर सभा की अध्यक्षता आइसा नेता अभिषेक कुमार माझी में किया।

सभा को संबोधित करते हुए आइसा राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व प्रशासनिक अराजकता चरम पर है छात्रों का समस्या लगातार बढ़ रहा है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ट्रांसफर पोस्टिंग में व्यस्त है।एक तरफ जहां गेस्ट शिक्षक को आश्वासन देने पर एक पदाधिकारी को पद मुक्त कर दिया जाता है वही पिछले कई महीने से विश्वविद्यालय नही आने वाले व छात्रों का क्लास नही लेने वाले विधि पदाधिकारी पर कोई कारवाई नही हों रहीं है ये विश्वविद्यालय प्रशासन का चरित्र है।उन्होंने गेस्ट प्रोफेसर को नवीनीकरण करने की मांग करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय लगातार अपने छात्रों को,प्रोफेसरों को और कर्मचारियों को परेशान करने का काम कर रही है।विश्वविद्यालय परिसर में हो रहे निर्माण कार्य में व्याप्त भ्रष्टाचार है ।उन्होंने तमाम मांगो को अभिलंब पूरा करने के लिए कुलपति से वार्ता कराने की मांग भी की।

वही इस अवसर पर आइसा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सह जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि पूरे कोरोना काल मे विवि बन्द रहा है। छात्रों की शैक्षणिक गतिविधि भी सही से नही चल रही है। लेकिन विवि प्रशासन फीस लेने में कोई मर्माहत नही कर रही है। वही दूसरी ओर कोरोना काल मे विभाग व विवि की गलती के कारण पीजी 1st व 3rd सेमेस्टर में बड़े पैमाने पर छात्र फॉर्म नही भर पाये है वही पार्ट 3rd के छात्र जो पार्ट 1 में प्रमोट है लेकिन विवि प्रशासन उन्हें इस कोरोना काल मे फर्म नही भरने दे रही है। जिस कारण छात्रों का भविष्य अंधर में लटका हुआ है। लेकिन विवि प्रशासन को कोई चिंता नही है।
उन्होंने विवि प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पीजी 1st व 3rd के छात्रों को एक और मौका फॉर्म भरने का दिया जाय साथ ही साथ कंप्यूटर सेक्शन की मनमानी भी चरम पर है। छात्र-छात्राओं को लगातार प्रताड़ित करते है। उनका भी रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाय। अन्यथा आइसा उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।

वही आइसा कार्यकारी जिला सचिव मयंक कुमार यादव ने कहा की दूरस्थ शिक्षा निदेशालय को बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है। जिसे अभिलम्भ रोका जाए और छात्रों के नामांकन की गारंटी किया जाय।

वही आइसा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य संदीप कुमार में कहा कि CBCS के आधार पर विवि फीस ले रही है लेकिन उकसा कोई रेगुलेशन का पालन नही किया जा रहा है। पुस्तकालय में किताब भी नही है। उन्होंने पुस्तकालय में किताब उपलब्ध कराने की मांग की।

वही आइसा जिला सचिव विशाल कुमार माझी ने कहा कि आज गेस्ट टीचर पर पूरा विवि चल रहा है। थोड़ा शैक्षणिक व्यवस्था सुधार हुआ है। लेकिन आज उनके नौकरी और विवि प्रशासन तलवार लटका रही है। उन्हें पटना विवि के आधार पर नवीनीकरण किया जाय।

वही आइसा नेत्री ओणम व सबा रौशनी ने कही की विवि प्रशासन एक ही विवि में छात्राओ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकारी महाविद्यालय को कन्या उत्थान की राशि मिल रही है लेकिन संबंध महाविद्यालय को नही मिल रही हैं। आइसा नेत्रि ने सभी को कन्या उत्थान योजना की राशि सभी छात्राओ को देने की मांग की है।
प्रदर्शन में राजू कर्ण, चंदन आजाद, सिदार्थ राज, केशव चौधरी, मेघा कुमारी, तयाबा, सन्नी कुमार,शम्स तबरेज, आमिर एकलाख, मोहम्मद सादाब, मोहम्मद सुफियान, विवेक कुमार, दिलखुश कुमार, मंजय कुमार, छोटू कुमार, विमलेश कुमार ,शंकर कुमार सहित दर्जनों छात्र छात्रा शामिल थे।

प्रदर्शन के बाद विवि के प्रॉक्टर अजय नाथ झा के द्वारा मांग पत्र लेकर कुलपति महोदय से वार्ता करवाने की बात कही।

 

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …