Breaking News

प्रोन्नति देने के बजाय सेवा निवृत्त कर्मियों का संविदा आधारित नियोजन सम्बन्धी संकल्प वापस हो:बेसा

प्रोन्नति देने के बजाय सेवा निवृत्त कर्मियों का संविदा आधारित नियोजन सम्बन्धी संकल्प वापस हो:बेसा

बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने सरकार से सेवा निवृत्त कर्मियों का संविदा आधारित नियोजन सम्बन्धी संकल्प 7446 दिनांक 23/7/2021 को अविलंब वापस करते हुए अभियंताओ को नियमित प्रोन्नति देने की मांग की है। अभी वर्तमान मे अभियंताओ को प्रोन्नति न देकर अपने कार्य के अतिरिक्त उच्चतर कार्य करने की अधिसूचना जारी की जाती है जो प्रोन्नति के स्वरूप के साथ मजाक है। एक कमतर पदधारक से उच्चतर पद का काम लिया जाना न केवल अभियंता श्रमबल का शोषण है बल्कि अभियंताओ को हतोत्साहित करनेवाला, निराशाजनक, दुर्भाग्यपूर्ण एवं राज्य के विकास को प्रभावित करनेवाला है।ग्यातव्य हो कि प्रोन्नति पर कोई रोक नही है।सरकार मे बैठी अदृश्य शक्तियां अपने इच्छा के अनुरूप मामलो की व्याख्या करती है एवं एक सोची समझी रणनीति के तहत अभियन्त्रण सेवा सहित राज्य की तमाम सेवा को संविदा सेवा बनाने पर आमादा है।

प्रोन्नति अभियंताओ का मौलिक अधिकार है और राज्य सरकार के लिए यह अनिवार्य है कि वे बिहार अभियन्त्रण सेवा में प्रोन्नति के लिए योग्य अधिकारियों की कैडर समीक्षा करें।सक्षम अभियंताओ को प्रोन्नति देना संविधान के अनुच्छेद 16 के तहत प्रदत्त उसके मौलिक अधिकारों का हिस्सा है।

अभियंता राज्य सरकार की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि इनके बिना राज्य के विकास की कल्पना करना भी बेमानी होगी । बावजूद अभियंतागण प्रोन्नति, वेतन विसंगति, पदस्थापन एवं कार्रवाई के नाम पर प्रताड़ना जैसे सवालों से जूझ रहे हैं।

आश्चर्यजनक पहलू यह है कि राज्य में अभियंताओ को एसीपी के मिलने के कारण वित्तीय लाभ दिया जा रहा है किन्तु क्रियाशील प्रोन्नति नही दी जा रही ।राज्य सरकार में मौजूद अदृश्य शक्तियां
अपने प्रभाव का उपयोग कर अभियंताओ की प्रोन्नति पर रोक लगाये हुए हैं।
डा चौधरी ने मांग की कि संकल्प संख्या 7446 दिनांक 23/7/2021 को वापस लेते हुए प्रोन्नति के पदों पर “अपने ही वेतनमान में,अपने कार्य के अतिरिक्त , कार्यकारी व्यवस्था के तहत, प्रशासनिक दृष्टिकोण से, अगले आदेश तक ” जैसे मुहावरे का प्रयोग न कर नियमित एव॔ कार्यशील प्रोन्नति प्रदान की जाय,अन्यथा अभियंता आन्दोलनात्मक कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने पर मजबूर होगा।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …