Breaking News

दरभंगा राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन भेल लड़ाई अ भेल अदावत चलै चलु भाई अदालत

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय दरभंगा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें कई तरह के मामलों का समझौता के तहत  निपटारा किया गया जिसमें बैंक लोन, विद्युत संबंधित एवं अन्य कई आपराधिक मामले हैं। कई बैंक लोन  एवं विद्युत चोरी व बकाया विद्युत बिल का किस्तों में चुकाने की व्यवस्था की गयी।  कुछ मामलों को न्यायालय से ग्राम कचहरी भेजा गया था जिसे गैर जिम्मेदार समाज एवं कचहरी के अप्रशिक्षित सरपंच व सदस्य की शिथिलता के कारण पुन: लोक अदालत भेजा गया। काफी मामलें में दो में से कोई अन्य एक पक्ष हाजिर नहीं हुये जिस कारण वाद लंबित रह गया है। ऐसे वाद को पुनः ग्राम कचहरी भेजा जा सकता है। देशभर में करोड़ों की संख्या में वाद लंबित है इस मुद्दे को आय दिन लोग उछालते रहते हैं परंतु जब वाद निपटारा का समय आता है तो कोई एक पक्ष न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं।

Check Also

• सीएम आर्ट कॉलेज से कोतवाली थाना तक शेष सड़क ढलाई कार्य दो दिनों के अंदर पूर्ण करने का निर्देश,राम जानकी मंदिर रोड को तत्काल मोटरेबल बनाने का निर्देश 

🔊 Listen to this • सीएम आर्ट कॉलेज से कोतवाली थाना तक शेष सड़क ढलाई …