Breaking News

सृष्टि फाउंडेशन की छात्रा प्रियांशी मिश्रा ने समा बांधा

सृष्टि फाउंडेशन की छात्रा प्रियांशी मिश्रा ने समा बांधा

प्रियांशी ने महाकवि कोकिल विद्यापति की रचना ‘कनक भूधर शिखर वासिनी…’ पर ओडिशी शैली में भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोहा
महाकवि कोकिल विद्यापति के निर्वाण दिवस पर विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय 49वें मिथिला विभूति पर्व समारोह की दमदार शुरुआत बुधवार को सृष्टि फाउंडेशन की छात्रा प्रियांशी मिश्रा ने विद्यापति की लोकप्रिय रचना ‘कनक भूधर शिखर वासिनी… ‘ पर ओडिशी शैली में भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
इस नृत्य के माध्यम से उन्होंने जगज्जननी माँ जगदंबा के प्रति अगाध प्रेम को दर्शाते हुए अपनी भाव-भंगिमा से माता जगदंबा के विभिन्न रूपों माँ काली, लक्ष्मी, कल्याणी आदि की ओडिसी नृत्य शैली में मनोहारी प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं नृत्य के माध्यम से माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों को प्रस्तुत करते हुए महिषासुर एवं शुम्भ-निशुम्भ का वध की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …