Breaking News

दरभंगा प्रधान डाकघर के प्रांगण में भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती  मदन प्रसाद के अध्यक्षता में धूम धाम से मनाई गई.

प्रधान डाकघर दरभंगा के प्रांगण में अनुसूचित जाति/अनुसूचित  जनजाति कर्मचारी कल्याण संगठन, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा द्वारा” भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की 131 वी जयंती  मदन प्रसाद के अध्यक्षता में धूम धाम से मनाई गई । जिसमें दीप प्रज्वलित कर बाबा साहेब को सम्मान के साथ माल्यार्पण किया गया ।। इस अवसर पर वरिष्ठ अतिथि के रूप में  सहायक डाक अधीक्षक ,  मनोज कुमार, जिन्होने बाबा साहेब पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को बताते हुऐ इस अनुकरण करने का आग्रह किया । इस अवसर पर  मदन प्रसाद, नागेश्वर महतो , रामानंद सिन्हा, सुनील ठाकुर, पोस्टमॉस्टर, ने भी अपनी विचार व्थत्त करते हुऐ कहा की बाबा साहेब ने सिर्फ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति का ही नही बल्कि समाज के सभी वर्गों को उठाने का काम किये हैं।
इस के संगठन के सचिव श्री गंगेश कुमार ने संविधान निर्माता श्री बाबा साहेब के विचारों को बताते हुऐ उन्होंने कहा की बाबा साहेब बहुत ही परेशानियों को झेलते हुऐ समाज के सभी वर्गों को विशेष कर शोषित समाज को आगे बढ़ाने का कार्य किया।

इस मौके पर दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा के सभी डाक कर्मचारी मौजूद थे ।- सचिव  जितेंद्र कुमार उपाध्याय, राज किशोर सहनी, अनिल साफी, विजय चौधरी, अनिल पासवान ,बिनोद पासवान,राजगीर राम ,सुरेंद्र राम, दिनेश कुमार,विजय महतो ,बुली मंझी, रंजीत कुमार,बीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.

Check Also

• सीएम आर्ट कॉलेज से कोतवाली थाना तक शेष सड़क ढलाई कार्य दो दिनों के अंदर पूर्ण करने का निर्देश,राम जानकी मंदिर रोड को तत्काल मोटरेबल बनाने का निर्देश 

🔊 Listen to this • सीएम आर्ट कॉलेज से कोतवाली थाना तक शेष सड़क ढलाई …