Breaking News

बिहार /पटना आप ने मनाई बाबा साहेब की जयंती

आप ने मनाई बाबा साहेब की जयंती

पटना आम आदमी पार्टी, बिहार की ओर से पटना के किदवई पुरी में स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की 131 वीं जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने की।

इस अवसर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। उपस्थित नेताओं ने भीमराव अंबेडकर के जीवन से लेकर उनके कार्य क्षेत्र व उनकी उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में पार्टी की पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष उमा दफ्तुआर, प्रदेश प्रवक्ता बब्लु प्रकाश, प्रदेश मीडिया समन्वयक राजेश सिन्हा, पूर्व प्रदेश सचिव ई. उमाशंकर प्रसाद, पार्टी नेता अरूण रजक, अरविंद कुमार, सरदार महेन्द्रपाल सिंह, कार्यालय प्रभारी कृष्ण मुरारी गुप्ता, मृणाल कुमार, महेन्द्र प्रसाद, युवा नेता राहुल यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

Check Also

• सीएम आर्ट कॉलेज से कोतवाली थाना तक शेष सड़क ढलाई कार्य दो दिनों के अंदर पूर्ण करने का निर्देश,राम जानकी मंदिर रोड को तत्काल मोटरेबल बनाने का निर्देश 

🔊 Listen to this • सीएम आर्ट कॉलेज से कोतवाली थाना तक शेष सड़क ढलाई …