जिले में कम होती लड़कियों की संख्या पर स्वास्थ्य विभाग चिंतित
-सिविल सर्जन ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, जिले में विशेष रणनीति के तहत लोगों को किया जाएगा जागरूक
-अवैध अल्ट्रासाउंड, व कन्या भ्रूण जांच केंद्र पर होगी कड़ी कार्रवाई
-राज्य में एनएफएचएस-5 के अनुसार एक हजार लड़के के एवज में लड़कियां की संख्या 805

मधुबनी
जिले में कम होती लड़कियों की संख्या पर सरकार काफी चिंतित है। लड़कियों की कम होती संख्या को बेहतर स्थिति में लाने के लिए विभाग को मुस्तैदी के साथ काम करना होगा। अगर, इसमें थोड़ी-सी भी लापरवाही बरती गई तो आने वाले समय में बिहार की स्थिति कहीं हरियाणा व पंजाब से भी न बदतर हो जाय। बेशक, इस विषम परिस्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहकर लगन और ईमानदारी के साथ काम करना होगा। तभी, हम कम होती संख्या को सम्मानजनक स्थिति तक लाने में सफल होंगेे। उक्त बातें सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया कर्मियों को दिया. सर्जन ने बताया एनएफएचएस( राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण) -5 के अनुसार यह आंकड़ा एक हजार पर 805 है। इतना ही नहीं एक आंकड़ा के अनुसार राज्य में प्रतिवर्ष 52,283 लड़कियों की भ्रूण हत्या हो रही हैं। जो चिंतनीय है। वहीं जिले में एचएमआईएस अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक जिले में कुल 67293 बच्चों का जन्म हुआ जिसमें 36591(पुरुष )बच्चे एवं 30036( महिला) बच्चे बच्चों ने जन्म लिया जिसमें 665 बच्चे की मृत्यु हुई.
जिले में सख्ती से होगा पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट का पालन:
सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने बताया जिले में पीसी एंड पीसीपीएनटी एक्ट को सख्ती के साथ लागू की जायगी। इस एक्ट के तहत जिले में चले रहे अवैध क्लीनिकों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी. जिलों में लिंगानुपात की स्थिति थोड़ी निराशाजनक है इसे और सुदृढ़ करने के लिए सभी को तत्परता के साथ काम करना होगा। सर्जन ने बताया पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत लिंग परीक्षण करने या जानकारी देने पर सजा और जुर्माना का प्रावधान है। साथ ही चिकित्सक का मेडिकल सर्टिफिकेट हमेशा के लिए रद किया जा सकता है। सर्जन ने बताया अब तक जिले में 141 अवैध नर्सिंग होम पर छापा मारा गया है जिसमें 26 लाख रूपये दंड स्वरूप सरकार के खजाने में जमा कराई गई है. वहीं 14 अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें बाबूबरही के -3 खुटौना के -08 राजनगर के -01 कलुआही के- 01 अंधराठाढ़ी के 01 केंद्रों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है वही 8 अल्ट्रासाउंड मशीन को जब्त किया गया है. बताया जिले में कुल 111 अल्ट्रासाउंड निबंधित है जिसमें 24 को निरस्त किया गया है एवं वर्तमान में 77 चालू अवस्था में है.
लोगों को किया जाएगा जागरूक:
सिविल सर्जन ने बताया पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट को लेकर आईसी( इंफॉर्मेशन एजुकेशन कम्युनिकेशन ) एवं बीईसी ( बिहेवियर चेंज कम्युनिकेशन) का सहारा लिया जाएगा साथ ही प्रत्येक मंगलवार को होने वाला आशा बैठक में आशा के बीच विस्तार से चर्चा की जाएगी वहीं प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को वीएचएसएनडी सत्र स्थलों पर भी लोगों के बीच चर्चा की साथ ही अभियान में पीआरआई मेंबर मुखिया, वार्ड सदस्यों तथा ग्रामीणों के बीच विस्तार से चर्चा की जाएगी जिसको लेकर 8 अक्टूबर को सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज संस्था के सहयोग से रहिका, राजनगर एवं पंडौल के पंचायतीराज के सदस्यों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal