डी.एम व एस.एस.पी ने किया ई.वी.एम वेयर हाउस का निरीक्षण

दरभंगा भारत निर्वाचन आयोग एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना के निर्देशानुसार ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी के द्वारा किया जाना है।
इसी निर्देश के अन्तर्गत अक्टूबर माह का त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन व वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से दरभंगा, समाहरणालय परिसर अवस्थित ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस के तीनों तलों पर घूम-घूम कर गोदाम की स्थिति एवं रखे गए ई.वी.एम का अवलोकन किया गया।
वहां चल रहे सीसीटीवी एवं विद्युत उपकरण का भी अवलोकन किया गया जो समुचित रूप से कार्य कर रहा था तथा निरीक्षण के दौरान अग्निशमन सुरक्षा मानकों का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर अग्निशमन पदाधिकारी शशि भूषण सिंह ने अग्निशमन उपकरण के संबंध में जानकारी दी।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला अग्निशमन पदाधिकारी शशि भूषण सिंह, राकपा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र मोहन झा, जदयू के उपाध्यक्ष एजाज अख्तर खाँ, राजद के जिला महासचिव विष्णु चन्द पप्पू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार झा, बासपा के राम किशोर पाण्डेय तथा निर्वाचन शाखा के कर्मीगण उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal