सिमरी थाना क्षेत्र में लूट की कांड की घटित घटना में सफल उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है

आपको बता दें कि दिनांक 28. 11. 2022 को सुबह 5:30 बजे सुनील कुमार मिश्रा पिता स्वर्गीय उमाशंकर थाना पतोर जिला दरभंगा अपने भांजा हेमंत कुमार के साथ रामपुरा से अपने मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे सिमरी थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर कमर पट्टी के पास आई उजले रंग की कार में सवार अपराध कर्मियों द्वारा ओवरटेक कर पिस्तौल से जान मारने का भय दिखाकर मोटरसाइकिल का चाबी सहित नकद ₹10000 ,मोबाइल एटीएम कार्ड एवं सम्मान की लूट की घटना घटित किए जाने के आरोप दर्ज की गई थी
वहीं इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देशन एवं प्राथमिकता के आधार पर थाना अध्यक्ष सिमरी एवं अन्य पुलिस अधिकारी तथा टेक्निकल टीम की मदद से अपराधियों को धर दबोचा गया
आपको बता दें कि अपराधियों के नाम इस प्रकार है कि सुधांशु कुमार, विजय कुमार , महेश सहनी और अभिनंदन कुमार
अपराधियों के पास
10 मोबाइल, एक पिस्टल, तीन कारतूस, एक चाकू, 6 मोटरसाइकिल का मास्टर चाबी, नकद राशि 11000
और कार
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal