मिशन क्वालिटी के तहत स्वास्थ्य सुविधा को बनाया जाएगा सुदृढ़ व प्रगतिशील
-मरीजों को रेफर करने से पूर्व पुर्जे पर अंकित करनी होगी बीमारी एवं जानकारी : आर ए डी
-स्वास्थ्य संस्थानों में पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति होगी अनिवार्य: आरपीएम
समस्तीपुर जिले के लोगों को सदर अस्पताल या चिन्हित अनुमंडलीय अस्पताल में सभी तरह की सुख सुविधाएं वह बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक के दिशा-निर्देश के आलोक में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) के तहत अस्पताल का सुदृढीकरण एवं चौबीसों घंटे कार्य करने के लिए मिशन क्वालिटी के तहत कार्य किया जा रहा है। इसी आलोक में आरएडी डॉ योगेंद्र कुमार महतो ने जिले के सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है जारी पत्र के अनुसार मरीजों को रेफर करने से पूर्व मरीजों के बीमारी तथा अन्य जानकारी पुर्जे पर अंकित करनी होगी, अस्पताल के चिकित्सकों, पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति भी अनिवार्य करने का निर्देश तथा शीतकालीन मरीजों के उपचार की विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है.
मरीजों के रेफर करने से पूर्व किए जाने वाले कार्य :
आरएडी डॉ महतो ने बताया अस्पताल में आए हुए मरीजों को रेफर करने के पूर्व उनके पुर्जे पर मरीज की बीमारी तथा अन्य जानकारी लिखना करना अनिवार्य होगा चुकी प्रायः देखा जाता है कि विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को रेफर करते समय उनके पुर्जे पर बीमारी से संबंधित जानकारी को नहीं लिखा जाता है. जिस कारण रेफर मरीजों के साथ-साथ रेफर किए गए संस्थानों के चिकित्सकों को भी उनके इलाज में विभिन्न प्रकार की जटिलताओं एवं परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
रोस्टर के अनुसार पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति:
स्वास्थ्य संस्थान अंतर्गत विभिन्न विभागों में कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मियों की ड्यूटी रहने के बावजूद भी कई जगहों पर चिकित्सकों एवं कर्मियों की अनुपस्थिति पाई गई है ऐसी परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा निर्देशित किया गया है स्वास्थ्य संस्थान में कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मियों की कर्तव्य – तालिका अनुसार अपने-अपने संबंधित विभाग में उपस्थित रहने एवं निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है
मरीजों के वार्ड मे हीटर, कंबल, गर्म पानी सुनिश्चित करने के निर्देश:
क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक नजमुल होदा ने बताया वर्तमान समय में जिले में ठंड को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में आने वाले मरीजों को शुलभ व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए वार्ड में रूम हीटर, कंबल गर्म पानी पीने की व्यवस्था, वार्ड में खिड़की दरवाजे आदि टूटे हो तो उसे ठीक करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है इसमें किसी प्रकार की चूक होने पर सीधे तौर पर उपाधीक्षक सदर अस्पताल, प्रबंधक प्रबंधक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक को जिम्मेदार ठहराया जाएगा
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal