अनिता देवी की प्रशासनिक लापरवाही में हुई मौत के खिलाफ 13 को जिला व्यापी विरोध दिवस -माले
रजवाड़ा कांड के निर्दोष की हो रिहाई – बैद्यनाथ
दरभंगा मनीगाछी प्रखंड के रजवाड़ा घटना में जेल में बन्द अनिता देवी की मौत चिंता जनक है और जेल प्रशासन पर सवाल खड़ा करता है। जिसके खिलाफ 13 फरवरी को पूरे जिला में विरोध दिवस मनाया जाएगा। उक्त बातें आज भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव व ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है।
माले नेता ने कहा है कि आज रजवाड़ा घटना के कई महीना बीत गए लेकिन आज तक उजारे गए भूमिहीन को जमीन नही दिया गया। इस पूरे घटना में तत्कालीन नेहरा ओपी प्रभारी, बेनीपुर डीएसपी और मनीगाछी सीओ की भूमिका संदिग्ध है। हाईकोर्ट का स्पष्ट निर्देश था कि 9 परिवार को ही उजाड़ना था लेकिन स्थानीय प्रशासन भूमाफिया के मेल में आकर 55 परिवार को उजार दिए। लेकिन आज तक उनके भूमिका का जांच नही हो पाया। उल्टे निर्दोष माले नेता पप्पू खान को जेल में बन्द कर दिया गया। उन्होंने पुनः सरकार से मांग किया है कि रजवाड़ा कांड में बेनीपुर डीएसपी, मनीगाछी सीओ और नेहरा ओपी के तत्कालीन अध्यक्ष भूमिका की जांच हो और निर्दोष जेल में बंद लोगो को रिहा किया जाय।
प्रिंस राज -भाकपा(माले) जिला कार्यालय
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal