Breaking News

लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली में कई हजार लोग ट्रेन से पटना हुए रवाना।

लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली में कई हजार लोग ट्रेन से पटना हुए रवाना।

माले की लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी

दरभंगा भाकपा(माले) द्वारा पटना के गांधी मैदान में आयोजित लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली में शामिल होने के लिए आज विभिन्न ट्रेनों से कई हजार लोग पटना के लिए रवाना हो गए है। रैली जत्था इंटरसिटी एक्सप्रेस में विनोद सिंह, हरि पासवान, साधना शर्मा के नेतृत्व में बागमती एक्सप्रेस में जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, शनिचरी देवी, धर्मेश यादव के नेतृत्व में डेमू ट्रेन में पप्पू पासवान, ललन पासवान गंगा सागर में जंगी यादव, मोहम्मद लालू शिवन यादव, प्रिंस राज के नेतृत्व में रैली जत्था रवाना हुआ।

रैली जत्था को रवाना करते हुए लहेरियासराय में भाकपा(माले) के वरिष्ठ नेता आर के सहनी दरभंगा में नेयाज अहमद ने बताया कि आज हजारों-हजार लोग ट्रेन से रैली में भाग लेने के लिए पटना गए है। और कल छोटे-बारे गाड़ियों से लोग पटना जाएंगे।
उन्होंने बताया कि भाकपा(माले) की यह रैली देश मे भाजपा के खिलाफ बन रहे माहौल को आउट ताकतवर बनाएगी। उन्होंने बताया कि माले की यह रैली ऐतिहासिक रैली साबित होगी।

जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बताया कि दरभंगा से बड़ी जन् भागीदारी लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली को ऐतिहासिक बनाने में मजबूत हिस्सेदारी देकर जन दावेदारी पेश करते हुए भाजपाई झूट व अधिकारियों के मनमानी पर रोक लगाने की आवाज बुलंद करेगा ।

लहेरियासराय स्टेशन पर सदीक भारती, रिजवान आजाद, मोहम्मद मोजिम, दरभंगा स्टेशन पर विशाल कुमार माझी राजू कर्ण राहुल राज, दिलीप यादव सहित कई लोग शामिल थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …