Breaking News

बाल शोषण मुक्त गांव बनने की राह पर बथनाहा प्रखंड का रूपोलि व किशनपुर , बाल संरक्षण हेतु किया जा रहा सामूहिक प्रयास

बाल शोषण मुक्त गांव बनने की राह पर बथनाहा प्रखंड का रूपोलि व किशनपुर , बाल संरक्षण हेतु किया जा रहा सामूहिक प्रयास

बथनाहा प्रखंड को बाल श्रम मुक्त प्रखंड बनाने का लिया गया संकल्प

सीतामढ़ी: बथनाहा प्रखंड के रूपौली एवं किशनपुर गांव में बचपन बचाओ आंदोलन व वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति के संयुक्त तत्वाधान में बाल शोषण मुक्त गांव बनाने हेतु संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि समीना एवं सिलवीय का स्वागत मिथिला पेंटिंग से सुसज्जित शाल व माला पहना कर किया गया। संवाद कार्यक्रम के तहत बाल संरक्षण समिति , बाल समूह , बचपन बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधि द्वारा गांव को बाल शोषण मुक्त बनाने हेतु कीए जा रहे प्रयास से सभी को अवगत एवं अनुभव को साँझा किया गया। इस दौरान किशनपुर के बाल समिति के सदस्यों के द्वारा बाल अधिकार पर भाषण तो रुपौली गांव में बाल श्रम पर नुक्कड़ नाटक कर बाल समिति के बच्चों ने लोगों को जागरूक कर बाल शोषण मुक्त गांव बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बाल श्रम , बाल तस्करी , बाल विवाह , बाल यौन शोषण को रोकने एवं जन जागरण हेतु विस्तृत रूप से चर्चा कर बाल शोषण मुक्त गांव बनाने हेतु रणनीति बनाई गई। संवाद कार्यक्रम में सभी लोगों ने मिलकर बथनाहा प्रखंड को बाल श्रम मुक्त प्रखंड बनाने हेतु लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया ।कार्यक्रम में बचपन बचाओ आंदोलन के वरिष्ठ योजना समन्वयक राकेश कुमार, बथनाहा थाना के प्रतिनिधि, सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रतिनिधि, प्रधानाध्यापक शंभू शरण सिंह, बचपन बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधि मुकुंद कुमार चौधरी एवं कृति, शिवम कुमार, चंदन कुमार किशनपुर मध्य विद्यालय के शिक्षक
बाल संरक्षण समिति के सदस्य अजय सिंह, अमन यादव, सुनील पासवान, पवन देवी आंगनवाड़ी सेविका पूजा कुमारी, मनोरमा देवी, लीला देवी, पूनम कुमारी, विमला देवी, रीना देवी, आशा कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह, गांव के गणमान्य व्यक्ति, बाल समूह के सदस्य बृजेश कुमार, सुजय कुमार, अभिषेक कुमार, श्रेया कुमारी आदि ने विचार अपने विचार रखे।

Check Also

• सऊदी अरब में दिवंगत इमरान आलम खान की पत्नी को भारतीय दूतावास से प्राप्त ₹ 1,48,101 का चेक डी.एम ने किया सुपुर्द 

🔊 Listen to this • सऊदी अरब में दिवंगत इमरान आलम खान की पत्नी को …