Breaking News

अडाणी अम्बानी के मोदीराज के खिलाफ अभियान तेज़ करेगी माले 

पूर्णिया में आयोजित महागठबंधन की रैली में भाकपा माले की मज़बूत भागीदारी होगी

अडाणी अम्बानी के मोदीराज के खिलाफ अभियान तेज़ करेगी माले

मिथिलांचल में भाकपा माले की मज़बूती को लेकर विशेष कार्यशाला का आयोजन होगा

दरभंगा

भाकपा(माले) जिला स्थायी समिति की बैठक आज भाकपा(माले) जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अद्यक्षता भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने किया। बैठक में 15 फरवरी लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली, व महाधिवेशन की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के बतौर खेग्रामस राष्ट्रीय महासचिव व मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा शामिल थे।

बैठक में वरिष्ठ नेता आर के सहनी, राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, नेयाज अहमद, शनिचरी देवी, जिला स्थायी समिति सदस्य जंगी यादव, पप्पू पासवान,नंदलाल ठाकुर, अशोक पासवान, भूषण मंडल, विनोद सिंह, प्रिंस राज, ललन पासवान शामिल थे।

बैठक को सबोधित करते हुए खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव सह मिथिलाचंल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि 15 फरवरी को लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली व्यापक स्तर की ऐतिहासिक रैली हुई। और गांव-गांव में रैली को लेकर चर्चा बना हुआ है। श्री झा ने कहा कि अडाणी-अम्बानी के मोदी राज में आज देश खोखला होते जा रहा है। आज देश में फासीवाद हावी हो रहा है। भाकपा(माले) अडानी-अम्बानी के मोदी सरकार के खिलाफ गांव-गांव में भाकपा(माले) अभियान तेज करेगी।
उन्होंने कहा कि बिहार में भाकपा(माले) की रैली ने भाजपा के खिलाफ व्यापक स्तर पर माहौल बनाया है। और इसी क्रम में 25 फरवरी को पूर्णिया महागठबंधन द्वारा आयोजित रैली में भाकपा(माले) की मजबूत भागेदारी होगीं।
वही उन्होंने कहा कि मिथिलांचल में भाकपा(माले) की मजबुती को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

वही जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बताया कि 23 मार्च भगत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर शाखा सचिव की सम्मेलन आयोजित की जाएगी।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …