शीघ्र – अतिशीघ्र हो एम्स का निर्माण अन्यथा गाँव-गाँव जाकर सरकार का विफलता साबित करेंगे – अविनाश भारद्वाज  MSU

सरकारें लगातार वादाखिलाफी कर रही हैं ‘एम्स’ को लेकर : MSU

शीघ्र – अतिशीघ्र हो एम्स का निर्माण अन्यथा गाँव-गाँव जाकर सरकार का विफलता साबित करेंगे – अविनाश भारद्वाज

MSU के नेतृत्व में जिला परिषद परिसर में ‘एम्स के वर्तमान स्थिति – परिस्थितियों पर चर्चा परिचर्चा’ कार्यक्रम आयोजित की गई ।

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा दरभंगा एम्स में हो रही लेट लतीफी के खिलाफ चर्चा परिचर्चा जिला परिषद कार्यालय पर किया गया जिसमे विभिन्न लोगो ने सहभगिता देकर इसमें अपनी भागेदारी देने का काम किया बारी बारी से सभी बिंदुओ पर चर्चा करते हुए लोगो ने कहा की राज्य सरकार औऱ केंद्र सरकार की राजनीति ने दरभंगा एम्स को अधर में डाल रखा हैं जब तक भाजपा सरकार बिहार के राजनीति में थे तब तक शिलान्यास तक नहीं किया गया औऱ अब जब सरकार बदल गया तो यह मगध की सरकार मिथिला में एम्स ना बने इसके लिए साजिश रचने का काम कर रहे हैं पहले अशोक पेपर मिल ले जाने की बात कही हुए अभी शोभन में एम्स बनाने की बात चल रही हैं जब शोभन में ही एम्स बनाना था तो डीएमसीएच परिसर में शोभन का मिट्टी लाया ही क्यों गया क्या इससे पूर्व जिस भूमि को एम्स के लिए लौ लेंड कह कर रिजेक्ट किया गया तो इस हिसाब से शोभन का भूमि 20-30 फिट गहरा हैं क्या इसे रिजेक्ट नहीं किया जाएगा इससे स्पष्ट पता चलता हैं की दरभंगा से एम्स को छिना जा रहा हैं ताकि इसे भी मगध में ले जाकर स्थापित किया जाए आज 7 करोड़ लोगो के पास किसी भी तरह का स्वास्थ सुविधा नहीं हैं 4 करोड़ लोग डीएमसीएच पे आश्रित है जिसका हाल किसी से छुपा हुआ नहीं हैं आज गरीब से गरीब लोग डीएमसीएच जाना नहीं चाहते उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल के सहारे रहना पड़ता हैं अगर कम पैसा में सरकारी इलाज चाहते हैं तो उन्हें पटना या दूसरे राज्य पर निर्भर रहना पड़ता हैं इसके लिए दरभंगा एम्स यहां बहुत जरुरी हैं जिसे राज्य सरकार औऱ केंद्र सरकार राजनितिक मुद्दा बना कर यहां के लोगो के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रहे हैं जिसके खिलाफ अब आवाज उठाना बहुत जरुरी हो गया हैं ताकि 2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व एम्स का शिलान्यास दरभंगा में हो सके जगह का चयनित हो सके औऱ इसके लिए हम सभी को जाती धर्म पार्टी से ऊपर उठकर दरभंगा एम्स के लिए जन-प्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ेगा यहां के नेताओं को घर पर जाकर घेरना होगा बाहरी नेता को दरभंगा में घुशने नहीं देना होगा तभी अब दरभंगा एम्स के ऊपर किसी सरकार का नजर जा पायेगा

इस चर्चा का परिचालन गोपाल चौधरी ने किया। इस चर्चा – परिचर्चा कार्यक्रम में पूर्व मुखिया उज्ज्वल मिश्र , प्रभाकर ठाकुर , आरके दत्ता , पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज, मिथिलावादी नेता विद्या भूषण रॉय, अमन सक्सेना , जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, संजय झा, सागर सिंह, अमन सक्सेना, दिन बंधु, अर्जुन दास, अभिषेक झा, अभिजीत काश्यप, मुलायम सिंह, विकाश मैथिल, अमित ठाकुर, नीरज क्रांतिकारी, नारायण मिश्रा, अनीश चौधरी समेत दर्जनों लोग उपस्थित होकर अपनी – अपनी राय रखा ।

Check Also

• बिहार दिवस की सभी तैयारी पूर्ण • 22 मार्च को धूमधाम के साथ बिहार दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे

🔊 Listen to this   • 22 मार्च को धूमधाम के साथ बिहार दिवस कार्यक्रम …