एआईएसएफ ने स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया
स्वामी विवेकानन्द सभी धर्म के लोगों के आदर्श:-शरद कुमार सिंह

दरभंगा स्वामी विवेकानंद की 161 वीं जयंती को ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन दरभंगा जिला परिषद ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। आज उनके जयंती के अवसर पर सबसे पहले उनके तैल्य चित्र पर संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि की। पुष्पांजलि के उपरांत जिला सह सचिव अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में संकल्प सभा हुई। जिसका संचालन प्रभाकर सिंह ने किया। मौके पर संकल्प सभा को संबोधित करते हुए संगठन के राज्य सह सचिव शरद कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के करोड़ों छात्र-नौजवान के लिए आदर्श है। उनके कहीं एक-एक बात को हम छात्र-नौजवानों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। स्वामी विवेकानंद ने अपने अलपावधि जीवन काल में ही इस देश के लिए जो कर गए हैं उन्हें हम कभी भुला नहीं सकते हैं। उन्होंने मानवता का पाठ पूरी दुनिया को पढ़ाया है। स्वामी विवेकानंद के किए गए कार्यों के कारण पूरे दुनिया में आज भारत का सर फर्क से ऊपर है। वर्तमान में सत्ता में बैठे लोग स्वामी विवेकानंद को एक धर्म विशेष का प्रतिनिधित्व बनाकर प्रचारित कर रहे है। लेकिन स्वामी विवेकानंद सभी धर्मावली के लिए आदर्श थे और वे हमेशा आदर्श रहेंगे। सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव शशिरंजन प्रताप सिंह ने कहा कि आज हम उनके जयंती के अवसर पर यह संकल्प लेते हैं कि उनके बताए गए हर एक रास्ते को हम आम जनों के बीच ले जाएंगे। उनके बताएं रास्ते पर ही देश सशक्त बनेगा। हम तमाम नौजवानों को उनके कहे गए भाषणों को आत्मसात करने की जरूरत है। स्वामी विवेकानंद की जयंती को हम लोग बड़े उत्साह और मर्यादा पूर्वक मना रहे हैं। लेकिन आज उन्हीं की जयंती के अवसर पर देश के लाखों छात्र दिल्ली के अंदर सरकार के छात्र-युवा विरोधी नीति के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। हमें आज उनके जयंती पर अपने अधिकार को भी समझना होगा और उसके लिए सभी छात्र-नौजवान को एकजुट होना होगा। मौके पर छात्र नेता विकास कुमार यादव, रवि कुमार, आनंद कुमार, सुधीर कुमार, शिवम कुमार, रवि कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, रौशन कुमार पंडित, मुन्ना चौपाल, कृष्ण सिंह, राम बाबू यादव, बिट्टू, शंकर यादव, अभय कुमार, सौरभ कुमार आदि ने अपने विचार रखें।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal