• ऐपवा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन संपन्न।
• भाजपा – जदयू के राज्य में छात्रा और महिलाएं असुरक्षित – मीना तिवारी
कस्तूरबा बालिका विद्यालय में हुई मौत का उच्च स्तरीय जांच कराए सरकार – ऐपवा

जीविका व स्वय सहायता समूह व कस्तूरबा विद्यालय में बालिका के हत्या के खिलाफ 5 अक्टूबर को जिलाधिकारी के आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन – ऐपवा
दरभंगा अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) का जिला स्तरीय कार्यशाला रेनू नागार्जुन सभागार पंडासराय में जिला अध्यक्ष साधना शर्मा की अध्यक्षता व जिला सचिव शनिचरी देवी के संचालन में संपन्न हुई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए ऐपवा महासचिव मीना तिवारी ने कही की आज भाजपा जदयू के राज में पूरे देश में महिलाएं असुरक्षित है। देश के अंदर बलात्कार व हत्या की घटना लगातार बढ़ रही है। लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। उल्टे केंद्र सरकार बलात्कारियों पर करवाई करने के बदले उस आरोप में बंद मुजलिमो को पैरोल पर रिहाई हो रहा है। आज पूरा देश मोदी सरकार के कार्यशैली से शर्मसार हो रहा है। वही दूसरी तरफ बिहार के अंदर मुजफ्फरपुर के पारू में एक दलित बच्ची के साथ जघन्य बलात्कार की घटना होता है लेकिन अपराधी पर कोई करवाई नही होती है। बलात्कारियों को नीतीश जी की सरकार खुली छूट दे रखी है। जिस कारण दिन प्रति दिन वैसे लोगो का मन सातवे आसमान पर है।
श्रीमती तिवारी ने कहां की दरभंगा के कस्तूरबा बालिका विद्यालय में लगातार घटनाएं घट रही है। बहेड़ी के कस्तूरबा विद्यालय में एक 11 साल की बच्ची की हत्या या आत्महत्या हो जाती है। आनन फानन में विद्यालय प्रशासन अधिकारी को बिना सूचना दिए ही अस्पताल ले जाति है लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो जाती है। लेकिन आज तक इस हत्या या आत्महत्या का खुलासा नही हो पाया। इस घटना को भी सरकार ढकने का प्रयास कर रही है। जिसके खिलाफ हम सभी महिलाओं को जागरूक होकर समाज में नीतीश सरकार का पोल खोलना होगा। उन्होंने बिहार की सरकार से मांग किया है की घटना की उच्च स्तरीय जांच हो दोषी अधिकारी पर कड़ी से कड़ी करवाई हो।
आगे उन्होंने कहा की बिहार सरकार चुनाव में जीविका दीदी से काम लेकर आज उनके मांगो को अनसुनी कर रही है। ऐपवा मजबूती के साथ खड़ी है और सरकार से तत्काल जीविका दीदी के सभी मांगों को पूरा करने का मांग करती है।
वही पार्टी जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा की महिलाओं के सवाल पर लगातार ऐपवा लड़ाई लड़ती रही है। आज जरूरत है की समाज में महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति कैसे जागरूक किया इसको लेकर ऐपवा को पंचायत स्तर पर अभियान चलाते हुए महिलाओं का कमिटी बनाकर लड़ाई को मजबूत करना होगा।
वही ऐपवा नेता शनिचरी देवी व साधना शर्मा ने बताया की 15 अक्टूबर से 22 अक्तूबर तक प्रखंडों में महिला जनसंवाद का आयोजन किया जायेगा।
वही जीविका व स्वय सहायता समूह के सवालों को लेकर 5 अक्टूबर को जिला अधिकारी के समक्ष महिलाओं का आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया जायेगा।
इस अवसर पर कार्यशाला में जिला परिषद सदस्य बहादुरपुर सुमित्रा देवी, नीलम देवी, सोमनी देवी, डोमनी देवी, सुनीता देवी, हसीना खातून, रानी शर्मा, साबरी देवी, लक्ष्मी देवी, रेनू देवी, चिंता देवी, संतरा देवी, मधु सिंह, बसंती देवी सहित सैकड़ों महिला शामिल थी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal