टटुआर पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना का शुभारंभ

टटुआर पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना का शुभारंभ

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना का शुभारंभ बुधवार को ग्राम पंचायत राज टटुआर में किया गया। योजना का विधिवत शुभारंभ पंचायत की मुखिया गुड़िया देवी ने अपने पौत्र अयांश मिश्रा, पूर्व मुखिया जीवकांत मिश्र, मनीगाछी के प्रखंड विकास पदाधिकारी दुनिया लाल यादव, अंचलाधिकारी रविकांत, प्रखंड पंचायत पदाधिकारी अशोक कुमार,प्रखंड समन्वयक अशोक झा, पंचायत सचिव मुकेश कुमार एवं सवच्छता पर्यवेक्षक शशिकला के साथ कचरा संकलन तीन पहिया वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया। मौके पर अतिथियों ने कहा कि पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना के लागू होने से कचरा के उठाव में सहुलियत होने के साथ ही इलाके में स्वच्छता कार्यक्रम को बल मिलेगा। मौके पर लक्ष्मण, रमेश, संजीव झा, छेदी, आजाद, अभिनव, माधव, पूनम, प्रफुल्ल मिश्र, हर्षवर्धन मिश्र, आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …