Breaking News

दरभंगा में शादी की हल्दी प्रोग्राम के दौरान हर्ष फायरिंग डांसर की हुई मौत।

दरभंगा में शादी की हल्दी प्रोग्राम के दौरान हर्ष फायरिंग डांसर की हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव में राम विनय सिंह के घर शादी में आयोजित हल्दी मेहंदी के प्रोग्राम के दौरान डांस प्रोग्राम का आयोजन किया गया था जिसमें बाहर से डांसर को भी बुलाया गया था इस डांस प्रोग्राम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक महिला डांसर की मौत हो गई। मृतक डांसर की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाली शानू खान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जाले थाना की पुलिस ने डांसर के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि जोगियारा गांव में राम विनय सिंह के घर मेहंदी का कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर से 4 डांसर को बुलाया गया था देर रात डांस के दौरान हर्ष फायरिंग हुई हर्ष फायरिंग में शानू खान डांसर को पेट में गोली जाकर लग गई। साथ में डांस करने आई डांसर रानी ने बताया कि वह अपने टीम के साथ 11:00 बजे मंच पर गई तभी से लगातार फायरिंग की जा रही थी लगातार मना करने के बाद भी लोग मंच पर और नीचे से फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक गोली डांसर शानू खान के पेट में जाकर लगी वह मंच पर ही गिर पड़ी उसके बाद पंडाल में मौजूद सभी लोग मौके से फरार हो गए। मृतक डांसर की मां नजमा खातून ने बताया कि प्रभात सिंह नाम के व्यक्ति से ही डांस में जाने के लिए बुकिंग कराया था हालांकि किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद प्रभात सिंह से शानू को धमकी भी दिया था। मृतका की मां ने बताया कि शानू खान की एक 6 महीने की बेटी है। इस संबंध में डीएसपी सदर 2 ज्योति कुमार ने बताया कि जोगियारा गांव में हल्दी प्रोग्राम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक डांसर के मौत का मामला सामने आया है फिलहाल शव को पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है मामले की जांच की जा रही है मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

Darbhanga College of Engineering में C-DAC Kolkata द्वारा “3D Printing & Additive Manufacturing Technology” पर Academia–Industry Meet का आयोजन

🔊 Listen to this   Darbhanga College of Engineering में C-DAC Kolkata द्वारा “3D Printing …