Breaking News

• नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन • मेला में 354 आवेदकों का औपबंधिक चयन किया गया

 

• नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन

 

• मेला में 354 आवेदकों का औपबंधिक चयन किया गया

 

 

दरभंगा,  श्रम संसाधन विभाग,बिहार पटना के तत्वाधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा के द्वारा आज बेनीपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि मेला में तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र के कुल 19 नियोजक यथा-नेहा एंटरप्राइजेज, चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्रा. लिमिटेड, स्वतंत्र फाइनेंस, एलआईसी ऑफ इंडिया, एचआरवीएस, पीपल ट्री वेंचर्स प्राइवेट। लिमिटेड, आमधने प्रा. लिमिटेड, फैक्ट्री काम, डेल्हीवेरी लिमिटेड, शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड, फ्यूजन फाइनेंस, नव भारत फर्टिलाइजर्स, बालाजी बायो प्लांटेसीक टेक., विजन इंडिया, ग्राम रूरल/जीएसए फाउंडेशन, ओरबेल इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सानवी ग्रीन टेक प्राइवेट लिमिटेड, रेट्रोफिट, श्रमसाध्य कार्यालय और एटमा (एटीएमए) आदि ने भाग लिया।

नियोजन मेला का उद्घाटन  विनय कुमार चौधरी  विधायक बेनीपुर, प्रवीण कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी बेनीपुर,  चौधरी मुकुंद कुमार राय प्रमुख बेनीपुर,  आशीष आनंद उपनिदेशक नियोजन दरभंगा प्रमंडल दरभंगा, नीतीश कुमार सिन्हा सहायक निदेशक नियोजन दरभंगा,  मृणाल कुमार चौधरी नियोजन पदाधिकारी दरभंगा एवं निशांत रंजन नियोजन पदाधिकारी दरभंगा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

विधायक बेनीपुर ने निजी क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूकता और रुचि हेतु अपील युवाओं से की।

मेले के प्रारंभ में सहायक निदेशक नियोजन पदाधिकारी दरभंगा ने अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करने के साथ-साथ कैरियर संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।

नियोजन मेला में नियोजक द्वारा 411 शिक्षित बेरोजगारों से बायोडाटा प्राप्त किया गया जिसमें से 354 आवेदकों का औपबंधिक चयन किया गया।

नियोजन मेला को सफल बनाने हेतु श्री अमिय कुमार, एजाज हुसैन,  रंजीत कुमार,  जितेन्द्र कुमार,  रीतुराज एवं मनोरंजन कुमार आदि उपस्थित थे।

Check Also

• जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में एनएसएस करेगा सक्रिय सहयोग 

🔊 Listen to this • जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *