Breaking News

गाँव की हर समस्या और आकांक्षा को बुलंद कर रही हैं महिलाएँ

 

गाँव की हर समस्या और आकांक्षा को बुलंद कर रही हैं महिलाएँ

अब महिलाएं उठा रही हैं नेतृत्व की कमान

दरभंगा जिले में महिलाओं की आवाज अब हर प्रखंड में गूंज रही है। महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को ऐसा सशक्त मंच मिला है, जहाँ वे अपने गाँव, प्रखंड और राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु अपनी समस्याओं और आकांक्षाओं को खुलकर साझा कर रही हैं।

आज महिला संवाद कार्यक्रम के सातवें दिन जिले के सभी प्रखंडों में ग्राम संगठन स्तर पर दो पालियों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला संवाद रथ विभिन्न गांवों में पहुँचा, जहाँ जागरूकता बढ़ाने के लिए जानकारीपरक फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही योजनाओं से संबंधित पर्चे तथा बिहार के माननीय मुख्यमंत्री का संदेश भी महिलाओं के बीच वितरित किया गया।

महिलाओं ने गांव और पंचायत स्तर पर व्याप्त समस्याओं को बेझिझक सामने रखा। मुख्य रूप से वृद्धा एवं विधवा पेंशन में वृद्धि, सामुदायिक शौचालयों की स्थापना, खेल मैदान और पुस्तकालय की आवश्यकता, बिजली दरों में राहत, पेयजल के लिए चापाकल की सुविधा, नाली-गली निर्माण तथा सामुदायिक भवनों की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

इन सभी सुझावों और मांगों को एक विशेष मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल रूप में संकलित किया जा रहा है ताकि आगे आने वाली सरकारी योजनाओं में इन्हें प्राथमिकता दी जा सके।

यह कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक परिवर्तन की दिशा में उठाया गया एक मजबूत कदम है। यहाँ महिलाएं सिर्फ अपनी बात रख नहीं रही हैं, बल्कि वे समाधान सुझाकर नीति निर्माण में भागीदारी निभा रही हैं।

Check Also

लंबित मांगों के समर्थन में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गये सी.एम. साइंस कॉलेज के कर्मचारी 

🔊 Listen to this लंबित मांगों के समर्थन में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गये सी.एम. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *