जनता के दरबार में डीएम ने किया कई समस्याओं का निवारण

• जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन ने जनता के दरबार में आयें परिवादियों से साक्षात्कार कर उनकी समस्याओं को सुना और कई समस्याओं का निवारण कर शेष समस्याओं को समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। जनता दरबार में परिवादी और अधिकारी दोनों को एक साथ बिठाकर दोनों से समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त किया जाता है और उनके समस्याओं का समाधान किया जाता है जिलाधिकारी प्रत्येक शुक्रवार को जनता के दरबार आयोजित करते हैं जिसका समय 1:00 बजे अपराह्न से 3:00 बजे अपराह्न तक होता है। समस्याओं की सुनवाई और समाधान के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन भी आवेदन दिया जा सकता है।
• जनता के दरबार सरकार की बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें जनता स्वयं जिलाधिकारी के समक्ष बैठकर अपने तर्क के साथ अपने परिवाद को निवारण होते देखते हैं।
बिहार सरकार का लक्ष्य है कि जन शिकायतों को समाधान में सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाए। आज श्री राजीव रौशन जिलाधिकारी दरभंगा ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित शिकायतों को बड़े धैर्य के साथ सुना और कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया।
आज 52 से अधिक भूमि सुधार एवं राजस्व से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई जिसमें कई मामलों निवारण किया गया ।
• जिलाधिकारी के जनता दरबार में बेनीपुर के प्रखंड के परिवादी नूर फातिमा ने नकल हेतु परिवाद पत्र दायर किया था। कई माह से अतिक्रमण से संबंधित नकल नहीं देने के लिए अंचल अधिकारी बेनीपुर फटकार लगी। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता लिया और 3 घंटे के अंदर पेपर उपलब्ध करने का सख्त निर्देश अधिकारी को दिया।
• सख्त निर्देश का परिणाम हुआ कि अंचलाधिकारी बेनीपुर आज शाम अपर समाहर्ता की उपस्थिति में नूर फातिमा को उक्त पेपर उपलब्ध करा दिया गया, जिसे वह काफी खुश हुई*और जिलाधिकारी को शुक्रिया कहा।
आज के जनता दरबार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के जिला प्रशासन की फेसबुक के माध्यम से ऑनलाइन किया गया,जिसको 12 हजारों लोगों ने देखा।
• उल्लेखनीय है कि डीएम दरभंगा का फेसबुक पेज सभी नागरिक फॉलो कर सकते हैं जिसके माध्यम से उन्हें बहुत सारी सूचनाएं घर बैठे मिलती रहेगी।
• जिला प्रशासन दरभंगा के सोशल मीडिया पर एक लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।
• जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अंचलाधिकारी को कहा कि शिकायतों को निष्पादन में सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजस्व नीरज कुमार दास, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश कुमार रंजन,उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद,डीसीएलआर बिरौल, सहायक नोडल आईटी सेल पूजा चौधरी,संबंधित अंचलाधिकारी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal