Breaking News

 बदलते मौसम ने बढ़ाई महिला संवाद की रौनक, जागरूकता में आई नई जान

 

बदलते मौसम ने बढ़ाई महिला संवाद की रौनक, जागरूकता में आई नई जान

दरभंगा जिले में लगातार जारी महिला संवाद कार्यक्रम के ग्यारहवें दिन मौसम ने जैसे ऊर्जा भर दी। हल्की बारिश और मौसम में आई ठंडक ने महिलाओं के उत्साह को दोगुना कर दिया। भीषण गर्मी से राहत पाकर जिले के सभी प्रखंडों से आईं महिलाओं ने बड़ी संख्या में भागली और बदलाव की इस मुहिम को नई गति दी।

बिहार सरकार द्वारा संचालित महिला संवाद अब एक व्यापक जन-आंदोलन का स्वरूप लेता नजर आ रहा है। अब तक दरभंगा जिले के 398 ग्राम संगठनों में संवाद कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं, जिनमें 77,000 से अधिक महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी रही और अपनी आवाज बुलंद की है। इस पहल के जरिए महिलाओं ने न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल की है, बल्कि अपनी समस्याओं को साझा कर उनके समाधान भी सुझाए हैं। महिलाएं अब अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित हो रही हैं।

हायाघाट प्रखंड के आदर्श और बादल ग्राम संगठन में आयोजित सत्र में सुनीता देवी ने बिजली कटौती और बढ़ती बिजली दरों की समस्या को सामने रखते हुए कहा कि गाँववासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने समाधान के रूप में सौर ऊर्जा को अपनाने का सुझाव दिया, जिससे न केवल घरेलू बिजली की जरूरतें पूरी होंगी बल्कि खेती और आजीविका से जुड़ी गतिविधियों में भी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी ग्राम संगठनों में “महिला संवाद रथ” के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी वीडियो और पुस्तिकाओं के जरिये महिलाओं तक पहुँचाई जा रही है। प्रत्येक संवाद सत्र लगभग दो घंटे का होता है, जिसमें प्रारंभ के 45 मिनट में एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाती है। इस फिल्म के माध्यम से आरक्षण नीति के अंतर्गत लाभकारी योजनाएं, साइकिल वितरण योजना, पोषाक योजना, जीविका से जुड़ी पहलें, तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाती है, ताकि गाँव स्तर तक महिलाएं इन योजनाओं से भली-भांति परिचित हो सकें और उनका लाभ उठा सकें।

इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान बिहार के  मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार द्वारा भेजा गया विशेष संदेश पत्र भी पढ़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस संदेश को सुनकर महिलाओं में गहरा उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ, और उन्होंने राज्य सरकार के प्रयासों और जनकल्याणकारी सोच की सराहना की।

महिला संवाद कार्यक्रम ने दरभंगा जिले के गाँव-गाँव में जागरूकता की अलख जगा दी ।

Check Also

आयुक्त  की अध्यक्षता में जल संसाधन एवं लघु जल संसाधन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this आयुक्त  की अध्यक्षता में जल संसाधन एवं लघु जल संसाधन विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *