Breaking News

• नीलाम पत्र वाद,लंबित वारंट निष्पादन, थानों में सीसीटीवी, निर्वाचन आदि लेकर आयुक्त ने की महत्वपूर्ण बैठक • सभी थानाध्यक्ष लम्बित वादों का जल्द से जल्द निष्पादन करें,सभी थाना में सीसीटीवी लगाना सुनिश्चित करें-आयुक्त

 

• नीलाम पत्र वाद,लंबित वारंट निष्पादन, थानों में सीसीटीवी, निर्वाचन आदि लेकर आयुक्त ने की महत्वपूर्ण बैठक

 

• सभी थानाध्यक्ष लम्बित वादों का जल्द से जल्द निष्पादन करें,सभी थाना में सीसीटीवी लगाना सुनिश्चित करें-आयुक्त

 

• आयुक्त दरभंगा प्रमंडल  कौशल किशोर की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वाद के निष्पादन,लंबित वारंट के क्रियान्वयन में प्रगति लाने हेतु,सभी थानों में सीसीटीवी अधिष्ठापन एवं विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक,तीनों जिला के जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक के साथ मैराथन बैठक आयोजित हुई।

 

बैठक में आयुक्त महोदय ने सर्वप्रथम दरभंगा जिला के बिशनपुर,फेकला,मनीगाछी,सकतपुर आदि थाना में सीसीटीवी कैमरा को लेकर सभी थानाध्यक्ष से फीडबैक लिया।

समीक्षा के क्रम में पता चला कि कुछ थाना में सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन लंबित है।

आयुक्त महोदय ने प्रमंडल के सभी थाना में सीसीटीवी कैमरा जल्द से जल्द लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिस थाना में सीसीटीवी खराब है,को जल्द से जल्द दुरुस्त कर लें।

इसी प्रकार मधुबनी जिला का भी समीक्षा किया गया, समीक्षा के क्रम में कलुआही थाना,झंझारपुर,रुद्रपुर फुलपरास,लौकहा आदि थाना में भी सीसीटीवी कैमरा को जल्द से जल्द सक्रिय रखने का निर्देश दिया।

बैठक में औसी थाना द्वारा बताया गया कि भवन जर्जर को लेकर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है।

आयुक्त महोदय ने पुराने भवन (थाना) में भी सीसीटीवी कैमरा यथाशीघ्र लगाने का निर्देश दिया।

समस्तीपुर जिला का भी समीक्षा किया गया जिसमें हसनपुर थाना, एससी/एसटी थाना समस्तीपुर आदि सभी थाना को भी जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया।

पुलिस उप महानिरीक्षक ने प्रमंडल के सभी पुलिस अधीक्षक को सभी थानों का अनुश्रवण एवं मेकैनिज्म डेवलप करने का निर्देश दिया।

दरभंगा प्रमंडल अंतर्गत नीलाम पत्र में लंबित वाद को लेकर सभी थानावार समीक्षा किया गया। प्रमंडल के तीनों जिलों में काफी संख्या में सर्टिफिकेट केश लम्बित है जिसमें जिला जिस पर आयुक्त महोदय ने नाराजगी व्यक्त की। इसके लिए समकालीन अभियान चलाने का निर्देश दिया।

आयुक्त महोदय ने सभी थानाध्यक्ष को निष्पादन वाद का अद्यतन प्रतिवेदन नीलाम पत्र कार्यालय में भेजने का निर्देश दिया।

पुलिस उप महानिरीक्षक ने लंबित वाद को अभियान चला कर निष्पादन करने का का महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

आयुक्त महोदय ने कहा कि हर दो हफ्ते बाद समीक्षा करेंगे, उन्होंने कहा कि नीलाम पत्र के पदाधिकारी के साथ भी समीक्षा किया जाएगा।

 

• बैठक के उपरांत आयुक्त महोदय ने आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के संबंध में भी तीनों जिला के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी से निर्वाचन के कार्यों के तैयारी के संबंध में फीडबैक लिया।

 

उन्होंने कहा की आर्म्स रिकवरी संबंधित पदाधिकारी, थानाध्यक्ष ससमय करना सुनिश्चित करेंगे,साथ ही आर्म्स एक्ट वारंटो का तमिला कराने का निर्देश दिया। सभी थाना सक्रिय रहे एवं तत्परता के साथ काम करें।

आयुक्त महोदय ने कहा कि सभी अधिकारी समन्वय और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें।

बैठक में निर्वाचन सूची से संबंधित प्राप्त दावा आपत्तियों का सतत प्रक्रिया के तहत निष्पादन की स्थिति का भी समीक्षा किया गया।

जिला में 18 से 19 आयु वर्ग समूह के अर्हता रखने वाले व्यक्तियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन सूची में पंजीकरण कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों का चयन कर वहां मतदान प्रतिशत बढ़ाने स्वीप महा अभियान जाने का निर्देश दिया।

सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधा उपलब्ध रहे संबंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। कम मतदान वाले मतदान केंद्रों को का चिन्हित करते हुए स्वीप प्लान चलना सुनिश्चित करें।

बैठक में बताया गया कि कार्मिकों का डेटा प्रविष्टि इलेक्शन सॉफ्टवेयर एवं पुलिस बल का भी डेटा प्रविष्टि फोर्स डेप्लॉयमेंट सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जा रहा है,।आयुक्त महोदय जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया।

बैठक में  पुलिस उप महानिरीक्षक श्रीमती स्वप्ना गौतम मेश्राम, जिलाधिकारी  कौशल कुमार,जिलाधिकारी मधुबनी  आनंद शर्मा,जिलाधिकारी समस्तीपुर  रौशन कुशवाहा,वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा  जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी,पुलिस अधीक्षक मधुबनी योगेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अरविंद प्रताप सिंह,आयुक्त के सचिव सत्येंद्र कुमार,आरटीए सचिव राजेश कुमार,उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद ,अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश चंद्रा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

साथ ही तीनों जिला के थानाध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

 

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *