Breaking News

मारवाड़ी महाविद्यालय में नए प्रधानाचार्य ने पद ग्रहण किया।

मारवाड़ी महाविद्यालय में नए प्रधानाचार्य ने पद ग्रहण किया।

 

मारवाड़ी महाविद्यालय में आज डॉ. लक्ष्मण प्रसाद जयसवाल ने प्रधानाचार्य का पद ग्रहण किया। पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. बिनोद बैठा ने प्रधानाचार्य का प्रभार देते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। नए प्रधानाचार्य ने इस मौके पर कहा कि महाविद्यालय के चहुंमुखी विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा साथ ही महाविद्यालय में छात्र छात्राओं का 75% उपस्थिति होनी चाहिए उन्होंने खेल के मैदान पर चर्चा की और जल्द से जल्द नैक कराने की बात कही। मौके पर महाविद्यालय के बर्सर डॉ. अवधेश प्रसाद यादव ने कहा कि इन सभी कार्यों में मेरा भरपूर सहयोग रहेगा।
कार्यक्रम में डॉ. सी.पी.साहू, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. बी.डी.मोची, डॉ. राकेश रंजन, प्रधान लिपिक  विजय कुमार, लेखापाल  आनंद शंकर, के.एस. कॉलेज के प्रधान सहायक  हर्षवर्धन कुमार सिंह, और लेखापाल चन्द्रशेखर सिंह सहित विकास, शिव, कल्पना, चंदन आदि छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *