Breaking News

• नुक्कड़ नाटक के कलाकारों को भी दिया गया हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग… 

 

• नुक्कड़ नाटक के कलाकारों को भी दिया गया हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग…

 

दरभंगा  आगामी बिहार विधान सभा निर्वाचन, 2025 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी  कौशल कुमार के निर्देश के आलोक में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनसे मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से *जिला सूचना एवं जन-सम्पर्क कार्यालय,दरभंगा में नागरिकों को द्वारा ई.वी.एम मशीन के माध्यम से हैंड्स-ऑन कर मतदान करने की प्रक्रिया को जाना। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर दो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन संस्थापित है जो मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया को बारीकी से सीखता है। अभी तक सैकड़ों महिला एवं पुरुष मतदाता इसका लाभ लिए हैं।

आज कार्यक्रम कर्नाटक के कलाकारों को भी इसकी प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत गीत, संगीत और नाटक के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को इसके बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित कलाकारों को ई.वी.एम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही मास्टर ट्रेनर द्वारा बारी-बारी से ई.वी.एम मशीन से मतदान की प्रक्रिया का प्रायोगिक अभ्यास कराया गया,ताकि मतदान के दिन वे निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

उन्होंने कहा कि आज के प्रशिक्षण के उपरांत मतदान प्रक्रिया अब आपके लिए और अधिक सहज और सरल हो जाएगी।

 

 

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *