• दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता 2025 आयोजित.

नेहरू स्टेडम, दरभंगा में दरभंगा प्रमंडल के अंतर्गत दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के दिव्यांग खिलाड़ियों के बीच राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, दरभंगा के द्वारा कराया गया।
प्रतियोगिता का उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता वृषभानु चंद्रा, वरीय उप समाहर्ता प्रियंका कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
• प्रतियोगिता में दरभंगा प्रमंडल के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। उक्त खेल प्रतियोगिता में दिव्यांग महिला खिलाड़ियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यकम के सफल आयोजन में प्रतियोगिता स्थल पर शिक्षा विभाग के रिसोर्स शिक्षक, अनुदेशक खेल कार्यालय द्वारा प्रतियोगिता कर्मी उपस्थित रहे। कार्यकम के सफल संचालन में बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला समन्वयक की भी अहम भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में वालंटियर भी उपस्थित रहे।
नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता में में शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो एवं पारा बैडमिंटन का आयोजन बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की पटना टीम द्वारा किया है। विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिता उपरांत विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आशीष अमन,सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, दरभंगा द्वारा बताया गया कि इस राज्यव्यापी पैरा खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांगजन खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
श्री परिमल, जिला खेल पदाधिकारी, एवं श्री आशीष अमन, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, दरभंगा द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिभाशाली दिव्यांग खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ नेहरू स्टेडियम, दरभंगा में राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal