विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु बैठक आयोजित…

दरभंगा – बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर आज दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में किया गया।
बैठक में जिले के सभी 3329 मतदान केंद्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी दरभंगा में कई महत्वपूर्ण निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए।
• जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल, बिजली कनेक्शन, कमरा में बल्ब एवं मरकरी लाइट, चार्जिंग सॉकेट, एक्सटेंशन बोर्ड, रैम्प, व्हीलचेयर, इमरजेंसी लाइट एवं आवश्यक उपस्करों की व्यवस्था समयबद्ध ढंग से पूरी कर ली जाए।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदान की प्रक्रिया के दौरान सभी कक्षों की साफ सफाई करायें ताकि सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण मतदान सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही, मतदाताओं को जागरूक करने हेतु SVEEP कार्यक्रमों का आयोजन प्रत्येक विद्यालय स्तर पर कराने का भी निर्देश प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री सलीम अख्तर, जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद सदा, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कनीय अभियंता एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से जुड़ी सभी तैयारियाँ निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कर ली जाएँ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal