• मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन…

महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान वाजितपुर शाखा में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव आइकन मणिकांत झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनका स्वागत शशांक श्रीवास्तव जो कि वहाँ के अकादमिक कॉर्डिनेटर हैं ने पाग – चादर से किया।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें मणिकांत झा, शशांक श्रीवास्तव, बिनोद कुमार झा सत्यनारायण और सीमा कुमारी ने भाग लिये। शिक्षक पंकज कुमार सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्रों को मतदान के महत्व के बारे में बताया।
मुख्य वक्ता मणिकांत झा ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि मतदान एक महत्वपूर्ण अधिकार और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मतदान से ही सच्ची लोकतंत्र की स्थापना हो सकती है।
कार्यक्रम का समापन शपथ के साथ हुआ, जिसमें सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने और दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रण किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal