• बज्रगृह स्थल बाजार समिति,शिवधारा में पोल्ड ईवीएम प्राप्ति हेतु,भीड़ नियंत्रण एवं यातायात को लेकर आदेश जारी
दरभंगा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर बताया गया कि दरभंगा जिला में 06 नवम्बर 2025 को प्रथम चरण का मतदान निर्धारित है।
उक्त तिथि को मतदान समाप्ति के उपरान्त 6:00 बजे अपराह्न से बाजार समिति शिवधारा स्थित बज्रगृह संग्रहण-सह-मतगणना केन्द्र पर पोल्ड ईवीएम रखा जाना है।
उक्त कार्य हेतु भारी भीड़ जमा होगी तथा यातायात को नियंत्रित एवं सुचारू रखना जरूरी है।
भीड़ को नियंत्रित करने तथा यातायात को सुचारू ढंग से क्रियान्वयन करने हेतु बाजार समिति शिवधारा के अन्दर तथा बाहर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों तथा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
• प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर 06 नवम्बर 2025 तिथि को 04:00 बजे अपराह्न तक योगदान कर लेंगे।
• मतदान समाप्ति के पश्चात पोल्ड ई०वी०एम० बाजार समिति शिवधारा स्थित बजगृह में रखा जाना है।
• पोल्ड ई०वी०एम० लाने वाले वाहनों का रूट/यातायात प्लान निम्न प्रकार है।
नेशनल हाईवे से पोल्ड ई०वी०एम० वाली गाड़ियों नेशनल हाईवे के सर्विस लेन से नीचे के नई गेट से बाजार समिति में प्रवेश नहीं करेंगी,सिर्फ चुनाव पदाधिकारी एवं कर्मी पोल्ड ई०वी०एम० को बाजार समिति के नये गेट के पास एन० एच० पर ही वाहन से उतारकर बाजार समिति के नई गेट से प्रवेश करेंगे तथा वाहन/गाड़ी वही से एनएच पर आगे कि ओर बढ़ जाएंगी।
जिन्हें दिल्ली मोड़ की ओर जाना हो वह मब्बी थाना से आगे गेहूँमी पुल के नीचे से Tum होगी एवं उसके बाद दाहिने मोड़ की ओर जाएँगी।
गेहुँमी पुल के नीचे से शिवधारा जाने वाली सड़क पूर्णतः बंद रहेगी। सभी वाहन हाइवे से होकर गुजरेंगी।
शिवधारा चौक से बाजार समिति जाने वाली सड़क, बाघ मोड़ से कादिराबाद जाने वाली सड़क, पॉलीटेकनिक कॉलेज से बाघ मोड़ जाने वाली सड़क,पॉलीटेकनिक कॉलेज से कैदराबाद-शिवधारा चौक जाने वाली सड़कें पूर्णतः बंद रहेगी।
दिल्ली मोड़ पर जो भी बसें जाएँगी तथा दिल्ली मोड़ की बस स्टैण्ड से निकलने वाली बसे फ्लाई ओवर के रास्ते जाएँगी। सर्विस लेन पूर्णतः बंद रहेगी।
शहरी क्षेत्र से आने वाले पोल्ड ई०वी०एम० वाले वाहन हसन चौक/दरभंगा टावर वाले रास्ते में प्रवेश न करते हुए सी०एम० साईस कॉलेज, खानकाह चौक से होते हुए विश्वविद्यालय थानान्तर्गत बेला मोड़ होते हुए दिल्ली मोड़ पहुँचेंगे एवं वहाँ से होटल दया ग्रीन के आगे से Highway के नीचे सर्विस लेन से बाजार समिति के नये गेट से प्रवेश नहीं करेंगे सिर्फ चुनाव पदाधिकारी एवं कर्मी पोल्ड ई०वी०एम० को बाजार समिति के नये गेट के पास एन० एच० पर ही वाहन से उतारकर बाजार समिति के नई गेट से प्रवेष करेंगे तथा वाहन/गाड़ी वही से एन एच पर आगे कि ओर बढ़ जाएँगी।
मनीगाछी/भालपट्टी/नेहरा / बेनीपुर/बिरौल से आने वाले वाहन दिल्ली मोड़ के फ्लाई ओवर से होते हुए होटल दया ग्रीन से आगे हाईवे के नीचे सर्विस लेन से बाजार समिति के नए गेट से प्रवेश नहीं करेंगे सिर्फ चुनाव पदाधिकारी एवं कर्मी पोल्ड ई०वी०एम० को बाजार समिति के नये गेट के पास एन० एच० पर ही वाहन से उत्तार कर बाजार समिति के नई गेट से प्रवेश करेंगे तथा वाहन/गाड़ी वही से NH पर आगे कि ओर बढ़ जाएँगी।
• हायाघाट/बहादुरपुर/पण्डासराय से आने वाले वाहन हजमा चौक/लोहिया चौक से बाएँ होकर,एकमी/शोभन होते हुए शोभन मोड़ के दाहिने से NH-57 होते हुए दिल्ली मोड से टर्न लेकर बाजार समिति के हाईवे पर खुलने वाले गेट से बाजार समिति में प्रवेश नही करेंगी,सिर्फ चुनाव पदाधिकारी एवं कर्मी पोल्ड ई०वी०एम० को बाजार समिति के नये गेट के पास एन० एच० पर ही वाहन से उतारकर बाजार समिति के नई गेट से प्रवेश करेंगे तथा वाहन / गाड़ी वही से एनएच पर आगे कि ओर बढ़ जाएँगी।
इसी तरह चट्टी चौक से आने वाली गाड़ियों हजमा चौक / लोहिया चौक, एकमी मोड़, शोमन मोड़ होते हुए उपर वर्णित रूट से ही बाजार समिति में प्रवेश करेंगी।
सिमरी से आने वाले वाहन होटल दया ग्रीन/महिन्द्रा शो-रूम के कट पॉइंट से यू (U) टर्न लेकर बाजार समिति के हाईवे से लगने वाले नए गेट के पास ही सिर्फ चुनाव पदाधिकारी एवं कर्मी पोल्ड ई०वी०एम० को बाजार समिति के नये गेट के पास एन० एच० पर ही वाहन से उतारकर बाजार समिति के नई गेट से प्रवेष करेंगे तथा वाहन / गाड़ी वही से NH पर आगे कि ओर बढ़ जाएँगी।
• पोल्ड ई०वी०एम० वाले वाहनों का लहेरियासराय टॉवर से एवं हजमा चौराहा से शहर में जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा।
• दिल्ली मोड़ से मुजफ्फरपुर की ओर जाने वाली कट लेन भाड़ी/व्यवसायिक वाहनों के लिए बंद रहेगी।
• केवटी की ओर से आने वाली गाड़ी/व्यवसायिक वाहन दिल्ली मोड़ से बायें मुड़ कर एन०एच० होकर जायेगी।
• मधुबनी से मुजफ्फरपुर की ओर जाने वाली वाहन मखाना शोध संस्थान केन्द्र के सामने से दाएं लेन से होकर मुजफ्फरपुर की ओर आगे बढ़ेगी।
• प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी / पुलिस पदाधिकारी उपर वर्णित समी निदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) पुलिस केन्द्र, दरभंगा चिन्हित सभी स्थलों पर बलों की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।
दरभंगा शहर/बजगृह स्थल/डिस्पैच सेन्टर के पास 05 एवं 06.11.2025 को यातायात को सुचारू तरीके से नियंत्रित करने की जवाबदेही पुलिस उपाधीक्षक,यातायात, दरभंगा की होगी।
• सभी स्थलों के सम्पूर्ण प्रभार में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर,दरभंगा तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सदर, दरभंगा रहेंगे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal