Breaking News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर दरभंगा प्रमंडल कार्यालय में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित…

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर दरभंगा प्रमंडल कार्यालय में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित…

दरभंगा  वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा  कौशल किशोर की उपस्थिति में ( सभाकक्ष ) “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया।

उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत वातावरण में सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का एक स्वर में गायन की गई।

आयुक्त महोदय ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारे राष्ट्रप्रेम,एकता और स्वतंत्रता संग्राम की भावना का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान वातावरण राष्ट्रभक्ति के स्वर से गूंज उठा और सभी ने देश की एकता,अखंडता एवं समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में आयुक्त के सचिव, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी, उपनिदेशक खाद्य,क्षेत्रीय योजना अधिकारी ,क्षेत्रीय उप जनसंपर्क निदेशक अन्य पदाधिकारी , कर्मी आदि उपस्थित रहे।

आयुक्त महोदय ने इस अवसर पर कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रीय अस्मिता, एकता और देशभक्ति का प्रतीक है। इसके 150 वर्ष पूर्ण होना हमारे लिए गर्व है।

 

Check Also

• शोभन-एकमीघाट पथ से दरभंगा एम्स के संपर्कता हेतु डीएम ने की बैठक… 

🔊 Listen to this • शोभन-एकमीघाट पथ से दरभंगा एम्स के संपर्कता हेतु डीएम ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *