Breaking News

हेमकांत ठाकुर की पुण्यस्मृति में सीएम साइंस कॉलेज मे शोकसभा आयोजित

हेमकांत ठाकुर की पुण्यस्मृति में सीएम साइंस कॉलेज मे शोकसभा आयोजित

सीएम साइंस कॉलेज में पदस्थापित यूआर कालेज, रोसड़ा के पूर्व प्रधान सहायक हेमकांत ठाकुर के असामयिक निधन पर शनिवार को महाविद्यालय में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य प्रो संजीव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने महाविद्यालय के दिवंगत कर्मी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें मिलनसार स्वभाव का कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी बताया। उनके असामयिक निधन से दुखी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने शोक सभा में दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की चिर शांति एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि हेमकांत ठाकुर के निधन से महाविद्यालय को अपूर्णीय क्षति हुई है। सीएम साइंस काॅलेज में उनके संक्षिप्त कार्यकाल की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिवार के लिए यह हमेशा अनुकरणीय बना रहेगा। शोक सभा में डा उमेश कुमार दास, डा पूजा अग्रहरि, डा सुजीत कुमार चौधरी, डा दिनेश प्रसाद साह, शिवशंकर झा, डा रोहित कुमार झा, प्रवीण कुमार झा, राधेश्याम झा, अनुपम कुमार झा, उमेश कुमार ठाकुर, आदित्य नाथ झा, पवन कुमार ठाकुर, रामशंकर भंडारी, प्रफुल्ल कुमार झा, लीला कुमारी, जरीना खातून, रमेश कामती आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Check Also

• श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने कुशेश्वरस्थान पहुंचे डीएम, एसएसपी एवं ग्रामीण एसपी 

🔊 Listen to this • श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने कुशेश्वरस्थान पहुंचे डीएम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *