Breaking News

दरभंगा मतगणना सहायक/पर्यवेक्षक तथा माइक्रो आब्जर्वर का हुआ प्रशिक्षण… 

दरभंगा मतगणना सहायक/पर्यवेक्षक तथा माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण…

 

 

 

दरभंगा  जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी,  कौशल कुमार ने बताया है कि आगामी निर्वाचन की मतगणना की तिथि 14 नवम्बर 2025 निर्धारित है।

मतगणना कार्य के सफल,पारदर्शी एवं सुचारू संचालन के लिए एम.एल. एकेडमी, लहेरियासराय में मतगणना संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में मतगणना सहायक, मतगणना पर्यवेक्षक एवं माइक्रो प्रेक्षक (मतगणना) को द्वितीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

साथ ही मतदान कार्य के अनुश्रवण/पर्यवेक्षण हेतु प्रतिनियुक्त जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

 

वरीय पदाधिकारी (जिला प्रशिक्षण कोषांग),दरभंगा  बालेश्वर प्रसाद द्वारा भी प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही निर्देश दिया गया है कि वे सभी प्रशिक्षण स्थलों पर कमरावार मास्टर ट्रेनरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें तथा अपने स्तर से प्रशिक्षण का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करें।

 

मास्टर ट्रेनर एवं सभी प्रशिक्षुओं द्वारा ईवीएम/बैलेट से किए गए मतदान की मतगणना प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि मतगणना कार्य में पूर्ण शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

 

Check Also

• डीएम की अध्यक्षता में हुई जनता दरबार,कई मामलों का किया त्वरित समाधान  • 42 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित,कई मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने के दिए निर्देश 

🔊 Listen to this • डीएम की अध्यक्षता में हुई जनता दरबार,कई मामलों का किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *