भाकपा (माले) जिला कमिटी सदस्य मनोज यादव की सड़क दुर्घटना में हुई दुःखद मौत
ग़मगीन आंखों से अपने नेता को लोगों ने दी अंतिम विदाई
भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित कई माले नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।

पार्टी की ओर से भाकपा (माले) राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने उनके शव पर अर्पित किया पार्टी का झंडा।
दरभंगा 8 नवंबर 2025
भाकपा(माले) गौरबौराम प्रखंड सचिव मनोज यादव की देर रात सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने भाकपा(माले) परिवार में शोक की लहर दौर पड़ी। तथा माले नेताओं की टीम उनके टेनुआ स्थित आवास पर पहुंचकर शोक श्रद्धांजलि व्यक्त की।
श्री यादव के अंतिम यात्रा में भाकपा (माले) के राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, शनिचरी देवी, आरवाईए के राज्य सह सचिव संदीप चौधरी, व्यवसायिक महासंघ के नेता ईश्वर दयाल सिंह, कर्मचारी नेता फतह आलम, इंसाफ मंच के जिला सचिव मकसूद आलम पप्पू ख़ां, जिला स्थाई समिति के सदस्य अशोक पासवान, बिरौल प्रखंड सचिव बैद्यनाथ यादव, माले नेता रोहित सिंह, प्रिंस राज, राजू कर्ण, मुखिया विश्वंभर पासवान, खेग्रामस नेता लाल बहादुर सदा, बिंदे सदा, किरतपुर के राजेंद्र यादव, पूर्व सरपंच राजेंद्र राम, दशरथ साहू, राधे साह, जितेंद्र साह, सीपीएम नेता अशर्फी दास, रघु झा सहित बिरौल प्रखंड के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने माले नेता मनोज यादव के अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
भाकपा(माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि आज के इस दौर में साथी मनोज यादव का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वो छात्र जीवन से ही आइसा से जुड़े और बाद के दौर में पार्टी ग़ौराबौरम इलाके में कामकाज को संभाले। उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।
उनके निधन को भाकपा (माले) सहित वाम आंदोलन के लिए बड़ी क्षति बताया। उनके निधन से पूरे बिरौल अनुमंडल में शोक की लहर दौड़ गई है।
विदित हो कि कॉमरेड मनोज यादव मध्यमवर्गीय किसान परिवार में जन्मे दरभंगा में पढ़ने के दौरान ही आइसा में सक्रिय हुए। और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद छात्र राजनीति से मुक्त होकर पार्टी के जिम्मेवारी निभाने के लिए अपने प्रखंड बिरौल गौडाबौराम में आ गए और वहां ग्रामीण गरीबों के साथ एकरूप होकर कामकाज करने लगे। वे वर्तमान में भाकपा (माले) जिला कमिटी सदस्य सह गौड़ाबौराम प्रखंड के प्रभारी थे। उनके भाई दिलीप यादव भी पार्टी में सक्रिय हैं। वो आरवाईए के राज्य परिषद सदस्य हैं। उनके पीछे पत्नी व छोटे- छोटे दो बेटी हैं।
कॉमरेड मनोज यादव के निधन से पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal