Breaking News

• विधिक साक्षरता क्लब के छात्र/छात्राओं के बीच पर्यावरण विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन… 

• विधिक साक्षरता क्लब के छात्र/छात्राओं के बीच पर्यावरण विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन…

 

दरभंगा   प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार  शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्थापित विधिक साक्षरता क्लब के छात्र छात्राओं के बीच “पर्यावरण” विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने बताई कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण जागरूकता का विषय है। पर्यावरण प्रदूषण के लिए मुख्य जिम्मेदार मानव क्रियाकलाप है। आधुनिकता और विकास के नाम पर पर्यावरण का नुकसान कतई उचित नहीं है।

हमें पर्यावरण की सुरक्षा के साथ सतत विकास का रास्ता अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आज जिला स्कूल,रामानंद मिश्र राजकीय बालिका स्कूल, मुकुंदी चौधरी उच्च विद्यालय,परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बेनीपुर एवं ओंकार हाईस्कूल बिरौल में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

पैनल अधिवक्तागण संजीव कुमार,दिलीप कुमार मिश्र, अर्जुन राम, विनोद कुमार मिश्र,शोभा कांत सिंह,पीएलवी संतोष कुमार महतो,त्रिपुरारी झा,मधुलता देवी,सीमा कुमारी एवं विजय कुमार महतो ने स्कूल प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया है।

 

Check Also

• कामरेड महेंद्र सिंह की 21वीं स्मृति मनाई गई… 

🔊 Listen to this   • कामरेड महेंद्र सिंह की 21वीं स्मृति मनाई गई… भाकपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *