• अहिल्या गौतम महोत्सव–2025 के अवसर पर स्मारिका हेतु आलेख आमंत्रित…

दरभंगा प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा निशांत कुमार ने बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अहिल्या गौतम महोत्सव का आयोजन दरभंगा जिला के जाले प्रखण्ड अन्तर्गत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 14वाँ तीन दिवसीय अहिल्या गौतम महोत्सव–2025 का आयोजन आगामी 09 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2026 तक निर्धारित किया गया है।
यह महोत्सव सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परंपराओं को समर्पित एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में विद्वान, साहित्यकार, कलाकार एवं आमजन भाग लेते हैं।
उन्होंने कहा कि उक्त महोत्सव के अवसर पर एक स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाना प्रस्तावित है।
स्मारिका के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक चेतना, साहित्य, इतिहास एवं समसामयिक विषयों पर आधारित उत्कृष्ट रचनाओं को प्रकाशित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसके लिए जिले के आमजन, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं रचनाकारों से आलेख आमंत्रित किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि स्मारिका हेतु इच्छुक लेखक अपने आलेख सॉफ्ट कॉपी एवं हार्ड कॉपी दोनों माध्यमों में जमा करें। सॉफ्ट कॉपी एवं हार्ड कॉपी ई-मेल के माध्यम से englishoffice56@gmail.com पर तथा हार्ड कॉपी जिला सामान्य शाखा, दरभंगा में जमा की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि आलेख जमा करने की अंतिम तिथि 03 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal