Breaking News

 •;प्रमंडलीय कार्यालय कक्ष में डाक अधीक्षक  संजय कुमार  की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। • 7 ज्वलंत मुद्दों पर हुई वार्ता

प्रमंडलीय कार्यालय कक्ष में डाक अधीक्षक  संजय कुमार  की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ डाकिया एवं एमटीएस के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और संबंधित डाक कर्मचारियों की 7 ज्वलंत मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत हुई। उन्होंने विगत कई मासिक बैठक में आश्वासन ही आश्वासन दिया जाता है लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

बैठक में उपस्थित लोग:

प्रशासनिक पक्ष

– डाक अधीक्षक संजय कुमार

– कार्यालय सहायक नीतीश कुमार सिंह यूनियन पक्ष

– प्रमंडलीय सचिव संजीव कुमार मिश्रा

– अध्यक्ष दीपेश कुमार झा

– डाकिया मो0 रिजवानुल्लाह

 

*बैठक में चर्चा किए गए मुद्दे:*

 

1. संघ कार्यालय के लिए दरभंगा प्रधान डाकघर के परिसर में कक्ष उपलब्ध नहीं कराया गया है।

2. वरीयता के आधार पर शॉर्टिंग पोस्टमैन,कैश ओवरसीयर एवं लाइन ओवरसीयर के पदों पर विलिंगनेस लिए लम्बी अवधि बीत चुकी है,किन्तु अब तक वरीयता मेरिट के आधार पर मेमो जारी नहीं किया गया है।

3. दरभंगा / लहेरियासराय प्रधान डाकघर मे एक एक हेड पोस्टमैन का पद रिक्त है। कृपया इन पदों को यथाशीघ्र भरा जाए।

4. दरभंगा/ लहेरियासराय प्रधान डाकघर के पोस्टमैन को बैग थैला का वितरण किया जाए।

 

5. दरभंगा प्रधान डाकघर में पोस्टमैन ब्रांच की अधिकांश टेबल टूटी हुई है । सुचारू रूप से कार्य करने हेतु नए टेबल की समुचित व्यवस्था की जाए । 6. आम नागरिकों/महिलाओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था नहीं है । शौचालय की व्यवस्था यथाशीघ्र की जाए । 7.  किशोर कुमार चौधरी किरण उपडाकपाल KSDSU उपडाकघर में पदस्थापित है लेकिन लम्बे समय से प्रमंडलीय कार्यालय में प्रतिनिकयुत WIT ट्रेनर द्वारा प्रशासनिक धमकी देकर डाकिया,एमटीएस एवं जीडीएस कर्मियों को भारतीय मजदूर संघ (BMS) यूनियन सदस्यता भराया जा रहा है। इस पर रोक लगाने की जरूरत है । भवदीय संजीव कुमार मिश्रा सचिव

Check Also

दरभंगा में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर धरना, सात सूत्री मांगों पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this दरभंगा में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर धरना, सात सूत्री मांगों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *