Breaking News

• दरभंगा की कुछ प्रमुख समस्याएं एवं उसके अस्थाई निदान के लिए   यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा के सदस्यों की एक बैठक हुई।

• दरभंगा की कुछ प्रमुख समस्याएं एवं उसके अस्थाई निदान…

 

यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा के सदस्यों की एक बैठक हुई जिसमें दरभंगा की कुछ प्रमुख समस्याओं एवं उनके स्थाई निदान पर विचार विमर्श किया गया तथा बैठक में सर्वसम्मति से समस्याओं एवं उसके निदान हेतू सुझाव तैयार किए गए ।

एक डेलिगेशन बिनोद कुमार पंसारी-अध्यक्ष, प्रो• समीर कुमार वर्मा- संरक्षक, डॉ रामबाबू खेतान- प्रथम उपाध्यक्ष, रतन कुमार खेड़िया- संयोजक, मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल, डॉ विनोद कुमार, नीरज कुमार खेड़िया का एक स्मार पत्र के साथ नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम, दरभंगा से मिला और स्मार पत्र उन्हें समर्पित किया, जिसमें मुख्य रूप से दरभंगा की आम समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया तथा उन्हें आगामी नगर निगम के बजट में प्रावधान कर समस्याओं के निराकरण करने का अनुरोध किया गया। मुख्य रूप से निम्नलिखित समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया:-

• समस्या – 1  सड़क पर अवस्थित सब्जी एवं फल मंडी मंडी

शहर में कई स्थानों पर सड़कों के ऊपर सब्जी एवं फल मंडी लगती है साथ ही ढेलों के ऊपर भी सब्जी एवं फल मुख्य सड़कों पर बेची जा रही हैं जिसकी वजह से आए दिन जाम लगता है और आम जनता के बीच विवाद का कारण बनता है साथ ही सड़कों पर गंदगी भी फैलती है।

• सुझाव – महोदय जब तक इनके लिए कोई स्थाई व्यवस्था नहीं होगी तब तक समस्या का निदान संभव नहीं है , पुलिस एवं निगम के पदाधिकारीयों के द्वारा कई बार कार्रवाई की जाती है किंन्तु निदान नहीं हो पाता क्योंकि स्थाई स्थान के अभाव में समस्या पून: उत्पन्न हो जाती है।

हमारा सुझाव है कि हसनचक, पुराना बस अड्डा एवं लहेरियासराय में कोई भूमि जो नगर निगम के अधीन हो उसमें-

अंडरग्राउंड लेवल में पार्किंग,

ग्राउंड फ्लोर पर सब्जी मंडी,

फर्स्ट फ्लोर पर फल मंडी

ऊपर की मंजिलों में व्यवसायिक एवं ऑफिशल कार्य वास्ते भवन का निर्माण करवाया जाना चाहिए। जिसके लिए बजट में प्रावधान हो।

समस्या -2  दरभंगा में बंदर, पशु एवं कुत्तों का आतंक

शहर में बंदरों,आवारा पशुओं एवं कुत्तों की बढ़ती संख्या से आमजन घायल हो रहे हैं तथा यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

• सुझाव  – सड़क पर दिन रात घूम रहे आवारा पशु (गाय, बाछा, बाछी,बैल आदि) को सरकारी व्यवस्था के तहत गो सदन, (नाड़ी,लोकही, मधुबनी) में भेजने की व्यवस्था की जाए। बंदरो एवं आवारा कुत्तों को कहीं दूर जंगल में भेजने की व्यवस्था की जाए ताकि इस समस्या से निदान मिल सके‌। इसके लिए बजट में अलग से प्रावधान आवश्यक है।

• समस्या -3  कचरा प्रबंधन

सफाई की व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है किंतु अभी भी कई जगह पर डंपिंग के लिए डस्टबिन का अभाव है साथ ही कचरा का उठाव भी समय से नहीं हो पा रहा है कचरा उठाकर जहां तहां डंप किया जा रहा है जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।

• सुझाव – कचरा डंपिंग , डिस्पोजल एवं प्रोसेसिंग की समुचित व्यवस्था की जाए आधुनिक तकनीक आधारित कचरा प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हेतु बजट में प्रावधान किया जाए।

• समस्या – 4  राजेंद्र भवन की उपेक्षा

राजेंद्र भवन कभी दरभंगा की आन बान शान रहा है किंतु वर्तमान में इसकी स्थिति संतोष जनक नहीं है।

• सुझाव – राजेंद्र भवन के नवीनीकरण (Renovation) के लिए बजट में प्रावधान होना चाहिए ताकि इसे पूर्व की भांति दुरुस्त कर सुसज्जित किया जाना चाहिए ताकि आम जनता को मांगलिक कार्यों के लिए सुलभ हो सके। इसके लिए बजट में प्रावधान की आवश्यकता है।

• समस्या – 5  दरभंगा टावर एवं आसपास गंदगी

दरभंगा टावर एक मुख्य व्यावसायिक एवं दर्शनीय स्थल रहा है। टावर के सामने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी है किंतु अभी दयनीय स्थिति में है। टावर पर मूत्रालय की व्यवस्था न होने के कारण दुर्गंध एवं गंदगी का साम्राज्य रहता है।

• सुझाव – दरभंगा टावर के सौंदर्यीकरण एवं पेड सुलभ शौचालय की व्यवस्था वास्ते बजट में अलग से प्रावधान किया जाए ।

समस्या -6  प्रतिबंधित काली प्लास्टिक थैलियां का पुनः प्रयोग

सरकार ने प्लास्टिक विशेष कर रीसायकल काली थैलियों के व्यवहार पर पूर्णतः रोक लगा रखी है। इसके लिए यूनेस्को क्लब ने पूर्व में वृहत जन जागरूकता अभियान चलाया था जिसमें दरभंगा के आरक्षी महानिरीक्षक, नगर विधायक के साथ-साथ कई गन्नमान्य लोगों ने सहभागिता दी थी। तत्पश्चात् कई लोगों ने घर पकड़ की वजह से प्लास्टिक थैलियों का व्यापार बंद कर दिया था किंतु पुण: रीसायकल काली प्लास्टिक की थैलियां धड़ल्ले से व्यवहार हो रही है जो नालियों के जाम होने की मुख्य वजह होती है एवं स्वास्थ्य के लिए भी हानि कारक है।

• सुझाव – धावा दल के द्वारा लगातार छापामारी कर विक्रेता को आर्थिक रूप से दंडित किया जाना चाहिए ताकि इस समस्या से निदान मिल सके। इसके लिए बजट में अलग से प्रावधान भी किया जा सकता है ।

नगर आयुक्त महोदय ने सुझावों को काफी गंभीरता से लिया तथा जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सब्जी मंडी को अलुवा गद्दी एवं बाजार समिति में शिफ्ट किया जाएगा साथ ही हसन चक्क स्थित भूमि पर मार्केट कंपलेक्स हेतु बोर्ड में बजट के प्रावधान हेतु भेजा जाएगा। राजेंद्र भवन एवं उसके पीछे सुसज्जित भवन तैयार किया जा रहा हैं ताकि आम जनता को शादी विवाह एवं अन्य कार्यों के लिए उपलब्ध कराया जा सके। दरभंगा टावर को भी व्यवस्थित कर सौंदरीकरण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने हमें बताया की मई 2026 महीने से दरभंगा में सिग्नल लाइट सड़कों पर चालू हो जाएगी और लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

बिनोद कुमार पंसारी ने आयुक्त महोदय से अनुरोध किया की आवारा पशु जो दिन रात सड़कों पर परेशानी उत्पन्न करते है उन्हें सरकारी गो सदन, नारी, लोकहा, मधुबनी में विचरण वास्ते भेजा जा सकता है। डॉ रामबाबू खेतान ने बतलाया कि कचरा प्रबंधन हेतु बहुत कम कीमत पर कमपोस्टर लगाकर कुछ निजात पाई जा सकती है। डॉ विनोद कुमार ने विभिन्न चौक चौराहों पर लगी मूर्तियां के सफाई का अनुरोध किया इस पर नगर आयुक्त महोदय ने बतलाया कि सप्ताह में एक बार मुख्य मूर्तियों की सफाई की जाती है। अन्य समस्याओं को भी आगामी बोर्ड की बैठक में रखेंगे और उनका निराकरण शीघ्र करने का प्रयास करेंगे।

Check Also

दरभंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंहवाड़ा में “आपातकालीन परिस्थितियों में जनस्वास्थ्य जोखिम प्रबंधन” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

🔊 Listen to this     दरभंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंहवाड़ा में “आपातकालीन परिस्थितियों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *