• पब्लिक वेलफेअर इंग्लिश स्कूल उर्दू बाजार दरभंगा के प्रांगण में विश्व कैंसर दिवस पर दिया गया जागरूकता का संदेश 

• पब्लिक वेलफेअर इंग्लिश स्कूल उर्दू बाजार दरभंगा के प्रांगण में विश्व कैंसर दिवस पर दिया गया जागरूकता का संदेश

 

• छात्र – छात्राओं को कैंसर जागरूकता का पाठ, रोकथाम और उपचार की दी जानकारी

 

• दरभंगा  विश्व कैंसर दिवस सप्ताह के अवसर पर गुरुवार को दरभंगा शहर के पब्लिक वेलफेअर इंग्लिश स्कूल उर्दू बाजार दरभंगा में एक बेहद संवेदनशील पहल देखने को मिली, जहां स्कूली बच्चों ने अपने अभिभावकों के नाम भावुक पत्र लिखकर उन्हें कैंसर के खतरों के प्रति आगाह किया।

 

बिहार राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ बिगुल फूंका।

होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल के डॉक्टर अनुराधा कुमारी जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नशापान से होने वाले शारीरिक और आर्थिक नुकसान पर गहराई से प्रकाश डाला उन्होंने बच्चों को समझाया कि कैसे नशा एक खुशहाल परिवार को बर्बाद कर सकता है।

जागरूकता सत्र के दौरान से आए विशेषज्ञों ने बच्चों को इस बीमारी की बारीकियों से अवगत कराया।

 

वहीं,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला तकनीकी अधिकारी डॉक्टर सद्दाम अंसारी जी ने बदलती जीवनशैली पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि अनियमित दिनचर्या और जंक फूड का अत्यधिक सेवन भी कैंसर का कारण बन सकता है और यदि सही समय पर लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो कैंसर का इलाज पूरी तरह संभव है।

 

 

अभियान के अंत जिला तकनीकी अधिकारी डॉक्टर सद्दाम अंसारी जी ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को कैंसर पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की शपथ भी दिलाई गई।

 

इस महत्वपूर्ण कार्यशाला को सफल बनाने में होमी भाभा जिला कैंसर हॉस्पिटल से डॉक्टर अनुराधा कुमारी जिला तकनीकी अधिकारी डॉ सद्दाम अंसारी की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।

 

कार्यक्रम के सुचारू संचालन में ज्योति कुमारी सीनियर क्लर्क, केतन कुमार जी , समस्त शिक्षक शिक्षिका समीना खातून ,राखी कुमारी,अनिता जी, श्रीकान्त कुमार ,सबा प्रवीण, सुधा कुमारी, प्रशांत कुमार, परमेश्वर कुमार एवं स्कूल के बच्चों ने सहयोग प्रदान किया।

Check Also

• डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक  • 07 जुलाई के सहयोग शिविर की तैयारी पूर्ण, लंबित मामलों एवं प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this • डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *