• दरभंगा में एनआईआरडी हैदराबाद के निदेशक का सफल भ्रमण 

 

• दरभंगा में एनआईआरडी हैदराबाद के निदेशक का सफल भ्रमण

 

• महिला समूहों को आर्थिक व तकनीकी सशक्तिकरण पर जोर

 

दरभंगा  – एनआईआरडी, हैदराबाद के निदेशक (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) एवं • सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी  जे.आर.के. राव का जीविका के तहत दरभंगा जिले में आयोजित दो दिवसीय भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

• भ्रमण का मुख्य उद्देश्य जीविका से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों एवं सामुदायिक संस्थाओं को सशक्त बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका को समझना एवं उसके उपयोग को बढ़ावा देना ।

 

भ्रमण के प्रथम दिन श्री राव ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में संचालित जीविका दीदी की रसोई का भ्रमण किया।

उन्होंने दीदियों की कार्यशैली,पाक कला,तकनीकी कौशल एवं प्रबंधन व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। वे दीदी की रसोई के कार्यों से अत्यंत प्रसन्न हुए तथा भोजन की गुणवत्ता,स्वच्छता एवं सस्ती दरों की जमकर सराहना की।

 

शाम के समय जिला अतिथि गृह में विभिन्न प्रखंडों की जीविका दीदियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने दीदियों के अनुभव,आवश्यकताओं एवं चुनौतियों पर चर्चा की तथा आधुनिक तकनीकी एवं वित्तीय सहयोग के विस्तार पर विचार-विमर्श किया।

जीविका दीदियों ने भी इस दिशा में कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

बेनीपुर की फूल देवी ने बताया कि जीविका से जुड़ने के बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। पहले उनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी,लेकिन अब वे प्रति माह 25 से 30 हजार रुपये तक की आय कर रही हैं जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

उन्होंने अधिक वित्तीय सहयोग मिलने पर सिलाई केंद्र संचालन की इच्छा भी जताई।

 

भ्रमण के दौरान उन्होंने सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी स्थित साधना ग्राम संगठन एवं उज्जवला कृषि उत्पादक कंपनी का निरीक्षण किया।

उन्होंने आजीविका गतिविधियों की समीक्षा की और महिला सदस्यों से संवाद किया। इस दौरान जीविका दीदियों ने अपने व्यवसाय को और विस्तार देने का संकल्प दोहराया।

• उत्पादन से जुड़ी दीदियों ने आधुनिक मशीनें क्रय कर रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए कहा। कृषि एवं पशुपालन से जुड़ी दीदियों ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा पशुओं की संख्या में वृद्धि करने का संकल्प व्यक्त किया।

 

• जीविका दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक एवं एआई के माध्यम से उत्पादन, प्रबंधन एवं विपणन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने महिला उद्यमियों को नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

इस अवसर पर डीपीएम डॉ.ऋचा गार्गी ने कहा कि जिले की जीविका दीदियां विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से निरंतर सराहनीय कार्य कर रही हैं।

• उन्होंने कहा कि तकनीकी नवाचार, आधुनिक प्रशिक्षण एवं पर्याप्त वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराए जाने से जीविका दीदियां अपने उद्यमों को और अधिक विस्तार दे सकेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर व सशक्त बनेंगी,साथ ही इससे जिले में महिला सशक्तिकरण की प्रक्रिया को और मजबूती मिलेगी।

 

इस अवसर पर  प्रेम प्रकाश (एसपीएम-एमआईएस) एवं श्री विश्व विजय (एसपीएम-आरसी) ने जानकारी देते हुए कहा कि जीविका के माध्यम से बिहार के सभी क्षेत्र की महिलाओं को तकनीकी एवं वित्तीय रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में राज्य कार्यालय से  प्रेम प्रकाश (एसपीएम-एमआईएस),  विश्व विजय (एसपीएम-आरसी), डीपीएम डा० ऋचा गार्गी, जिला मेंटर माधवी चौधरी, शान्तनु ठाकुर, राजा सागर, आशीष कुमार, अशोक रंजन,मनोरमा मिश्रा, सहित अन्य विषयगत प्रबंधक एवं बीपीएम उपस्थित रहे।

यह भ्रमण जीविका दीदियों के लिए नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का स्रोत बना तथा महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की प्रक्रिया को और गति प्रदान करने वाला सिद्ध होगा।

 

Check Also

• डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक  • 07 जुलाई के सहयोग शिविर की तैयारी पूर्ण, लंबित मामलों एवं प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this • डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *