Breaking News

दरभंगा डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में चल रहे विनिर्माण कार्यों का किया निरीक्षण… 

दरभंगा डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में चल रहे विनिर्माण कार्यों का किया निरीक्षण…

 

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार ने आज मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान, दरभंगा में चल रहे विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान परिसर में गेस्ट हाउस, चाहरदीवारी, बॉयज हॉस्टल एवं अन्य विकसित की जा रही संरचनाओं की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता, डी पी ओ श्री विनोद कुमार रंजन द्वारा जानकारी दी गई कि संस्थान की चाहरदीवारी का कुल 1060 मीटर लंबाई में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

जिलाधिकारी ने परिसर में स्थित जर्जर एवं पुराने भवनों को नियमानुकूल ढंग से ध्वस्त करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

बताया गया कि प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है तथा गेस्ट हाउस में प्लिंथ स्तर तक का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। परिसर के आंतरिक सड़कों को भी बेहतर ढंग से निर्माण करने के लिए जिलाधिकारी ने कई महत्वपूर्ण उपस्थित अधिकारियों को दिया।

जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पर उपस्थित अधिकारियों से सभी निर्माण परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने टू कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया।

 

उन्होंने विशेष रूप से कार्यपालक अभियंता, बीएसईआईडीसीएल को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध विधि सम्मत करवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गेस्ट हाउस, बॉयज हॉस्टल एवं प्रशासनिक भवन सहित सभी प्रमुख निर्माण स्थलों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता, बीएसईआईडीसीएल,दरभंगा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Check Also

हसनपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल

🔊 Listen to this हसनपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन     …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *